Tag: बाड़मेर

जैसलमेर के बाद बाड़मेर में भी भीषण हादसा : स्कॉर्पियो और ट्रेलर की टक्कर, 4 युवक जिंदा जले

बालोतरा/गुडा मालानी। बालोतरा निकट सेड़ा गांव में मेगा हाईवे पर स्कॉर्पियो और ट्रेलर की टक्कर में दो चचेरे भाइयों सहित 4 युवक जिंदा जल गए। हादसे में इनका एक साथी दिलीप सिंह गंभीर रूप से झुलस गया। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो की बैटरी में ब्लास्ट हो गया और गेट लॉक। इस हादसे से 6 घंटे पहले ही दिलीप ने जैसलमेर में 14 अक्टूबर को हुए बस अग्निकांड की फोटो शेयर करते हुए स्टेटस लगाया था। लिखा था- हादसे गवाह हैं…जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। सिवाना डीएसपी नीरज शर्मा डेलू ने बताया कि सिणधरी थाने के सेड़ा गांव में बुधवार देर ... Read more

बॉर्डर पर ब्लैकआउट जारी : बाड़मेर में संदिग्ध वस्तु गिरने से हड़कंप, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर और जोधपुर में खुले बाजार

जैसलमेर/बाड़मेर। राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में युद्ध जैसे हालात के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है। जैसलमेर, बीकानेर और बाड़मेर जिलों में रविवार को भी ब्लैकआउट जारी रहा। वहीं, जोधपुर में ब्लैकआउट नहीं किया गया है, लेकिन एहतियातन स्कूल-कॉलेज सोमवार को बंद रहेंगे और सभी परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। हनुमानगढ़ में पहले जारी ब्लैकआउट आदेश को वापस ले लिया गया है, हालांकि रेड अलर्ट की स्थिति में तुरंत लागू किया जा सकता है। राज्य में पहले रद्द की गई 16 ट्रेनों और आंशिक रूप से रद्द 11 ट्रेनों को बहाल कर दिया ... Read more