Tag: बेंजामिन नेतन्याहू
गाजा में गगनचुंबी इमारतें, अमेरिकी राष्ट्रपति की विशाल मूर्ति, नेतन्याहू के साथ 'बीच पार्टी'… ट्रंप के दिखाए सपने पर भड़के लोग
फिलिस्तीन-इजरायल जंग में सबसे ज्यादा नुकसान गाजा को हुआ है. इस जंग में गाजा के कई हिस्से बुरी तरह से तबाह हो गए. हॉस्पिटल, स्कूल, शहर सब मलबों की ढेर में तब्दील हो गए. लेकिन गाजा युद्ध विराम संधि के बाद अब गाजा पट्टी में शांति लौट रही है. दोनों ओर कैद में बंद लोगों को रिहा किया जा रहा हैं. फिलिस्तीन और इजरायल के बीच चल रही इस लड़ाई को रोककर जीवन को पटरी पर लाने में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी भूमिका रही है. लेकिन अब डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा के भविष्य को लेकर एक AI जनित ... Read more
इजरायल की बमबारी में हिज्बुल्लाह का टॉप कमांडर ढेर, लेबनान में अब तक 50 बच्चों समेत 558 की मौत
बेरुत/यरुशलम: मिडिल ईस्ट के देश लेबनान और इजरायल 18 साल बाद एक बार फिर से आमने-सामने आ गए हैं. लेबनान के संगठन हिज्बुल्लाह के लगातार हमलों के जवाब में अब इजरायल ने हवाई हमले शुरू कर दिए हैं. सोमवार को इजरायल एयर डिफेंस फोर्स यानी IDF ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के करीब 1600 ठिकानों पर बमबारी की. मंगलवार को भी इजरायल की तरफ से दर्जनों मिसाइलों और रॉकेट दागे गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल ने दावा किया है कि उसने बेरूत पर हमले में हिज्बुल्लाह की मिसाइल और रॉकेट इकाई के एक शीर्ष कमांडर को मार गिराया. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री ... Read more
गाजा में फिर ब्लैकआउट : इजरायल की भीषण बमबारी, जान बचाने की शहर में मची अफरा-तफरी
न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, गाजा में टेलीकम्युनिकेशन ऑपरेटरों ने शुक्रवार को इस ब्लैकआउट की रिपोर्ट दी है. एजेंसियों ने कहा है कि वे गाजा पट्टी में अपनी टीमों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं. गाजा में प्रमुख ऑपरेटर पलटेल (Paltel) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किए गए एक बयान में अपनी कम्युनिकेशन और नेटवर्क सर्विस के ठप होने की पुष्टि की. गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, गाजा पर इजरायल की बमबारी में कम से कम 23,708 लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. रिहायशी इलाके पर इजरायल ... Read more
इजरायल-हमास की जंग से मिला ब्रेक तो गाजा बीच पर बहे आंसू और लगे ठहाके, एक-दूसरे का बांटा गम
गाजा के समुद्री तट पर बच्चे पानी में उछल-कूद कर रहे थे. छोटी-छोटी लहरों पर छलांग लगा रहे थे. वहीं, वयस्क लोग नंगे पैर किनारे बैठे हुए थे. उत्तरी गाजा से विस्थापित महिला अस्मा अल-सुल्तान अपनी मां के साथ रेत पर बैठी थी. “वो एक भयानक आघात…”, हमास द्वारा रिहा की गई 4 वर्षीय अमेरिकी बच्ची को लेकर राष्ट्रपति बाइडन ने कहा संयुक्त राष्ट्र के स्कूल में रह रहे सैकड़ों गाजावासीन्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अल-सुल्तान परिवार के 30 से ज्यादा सदस्य सैकड़ों अन्य विस्थापित लोगों के साथ दीर अल-बलाह शहर में संयुक्त राष्ट्र के एक स्कूल में ... Read more
Video: इजराइल का दावा- गाजा पट्टी के स्कूल में मिले रॉकेट लॉन्चर, मोर्टार शेल
गाजा पट्टी में छोटे बच्चों के लिए बने स्कूलों के अंदर रॉकेट लॉन्चर और मोर्टार गोले मिले खास बातें स्कूलों के अंदर रॉकेट लॉन्चर और मोर्टार गोले मिले
“किंडरगार्टन को खिलौने रखने चाहिए, न कि घातक हथियार.”
इजरायली सेना के एक्शन पर उठ रहे कई सवाल गाजा सिटी: गाजा पट्टी (Gaza Strip) में हमास से जारी जंग (Israel Hamas War) के बीच इजरायल एक के बाद एक वीडियो जारी कर आतंकी संगठन के मंसूबों को जगजाहिर करने का दावा कर रहा है. इजरायली सेना ने आज सुबह बताया कि उन्हें गाजा पट्टी में छोटे बच्चों के लिए बने स्कूलों के ... Read more