Tag: IsraelPalestineConflict

गाजा में फिर ब्लैकआउट : इजरायल की भीषण बमबारी, जान बचाने की शहर में मची अफरा-तफरी

न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, गाजा में टेलीकम्युनिकेशन ऑपरेटरों ने शुक्रवार को इस ब्लैकआउट की रिपोर्ट दी है. एजेंसियों ने कहा है कि वे गाजा पट्टी में अपनी टीमों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं. गाजा में प्रमुख ऑपरेटर पलटेल (Paltel) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किए गए एक बयान में अपनी कम्युनिकेशन  और नेटवर्क सर्विस के ठप होने की पुष्टि की. गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, गाजा पर इजरायल की बमबारी में कम से कम 23,708 लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं.  रिहायशी इलाके पर इजरायल ... Read more

गाजा में मौतों के बढ़ते आंकड़े से चिंता में अमेरिका, इजरायल से हमले कम करने की अपील

अमेरिका की इजरायल से युद्ध धीमा करने की अपील (फाइल फोटो) नई दिल्ली: इजरायल और गाजा के बीच चल रहा युद्ध (Israel Hamas War) फिलहाल तो थमता नहीं दिख रहा है. इजरायल लगातार गाजा में हमले कर तबाही मचा रहा है, इससे मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. इस बीच अमेरिका ने इराययल से कहा है कि आने वाले समय में वह हमास के खिलाफ हमले कम कर दे. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम नेतन्याहू से गाजा के लोगों का जीवन बचाने के लिए ज्यादा सावधानी बरतने की अपील की. अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने तेल ... Read more

गाजा में युद्ध “अंतरराष्ट्रीय समर्थन के साथ या उसके बिना” भी जारी रहेगा: इजरायल

गाजा पट्टी पर हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के अनुसार हमलों ने गाजा को बर्बाद कर दिया है. हमलों में 18,600 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. गाजा की सड़कों, स्कूलों और अस्पतालों को “अभूतपूर्व” क्षति हुई है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मंगलवार को युद्धविराम के गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव का जोरदार समर्थन किया. एएफपी के संवाददाताओं ने कहा कि गाजा पर अधिक हवाई हमले हुए और गोलीबारी हुई. खास तौर पर सबसे बड़े शहरी केंद्र गाजा शहर और दक्षिण में खान यूनिस और राफा में हमले किए गए. तेज ठंड और शरद ... Read more

Video: उत्तरी गाजा नेस्तनाबूत, अब इजरायली टैंकों और बंदूकों का रुख दक्षिण की ओर

इजरायली सेना 365 वर्ग किलोमीटर भूमि में जमीनी अभियान चला रही है. उसे हमले के लिए मर्कवा IV टैंक और वायु सेना से क्लोज एयर सपोर्ट (CAS) की मदद मिल रही है. आईडीएफ ने गाजा में अपने जमीनी और हवाई हमले का एक वीडियो जारी किया. इसमें दिख रहा है कि सैनिक कैसे ऑपरेशन कर रहे हैं, हथियार जब्त कर रहे हैं और हमास के गुर्गों द्वारा इस्तेमाल किए गए ठिकानों को साफ कर रहे हैं. गाजा में शहरी युद्ध आईडीएफ ने हवाई हमलों के जरिए गाजा पट्टी पर दो रॉकेट लॉन्च पैड नष्ट कर दिए. उसने दावा किया कि ... Read more

इज़रायल ने WHO को 24 घंटे में गाजा गोदाम खाली करने के लिए कहने से इनकार किया

प्रतीकात्मक तस्वीर इजरायली सेना ने मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन को दक्षिणी गाजा में एक सहायता गोदाम को 24 घंटे के भीतर खाली करने के लिए कहने से इनकार कर दिया. फिलीस्तीनी नागरिक मामलों के लिए जिम्मेदार इजरायली रक्षा मंत्रालय निकाय, सीओजीएटी ने एक्स पर कहा, “सच्चाई यह है कि हमने आपसे गोदामों को खाली करने के लिए नहीं कहा था और हमने संबंधित यूएन प्रतिनिधियों को यह स्पष्ट (और लिखित रूप में) भी किया था.” इसमें आगे कहा गया, “UN के एक अधिकारी से हम कम से कम अधिक सटीक होने की उम्मीद करेंगे.” यह भी पढ़ें डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ... Read more

उत्तरी गाजा में दो स्कूलों पर इजरायली हवाई हमले, 50 की मौत: रिपोर्ट

इजरायली सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि वह रिपोर्ट पर गौर कर रहे हैं. (फाइल) नई दिल्ली : इजरायल और हमास के बीच जारी जंग में सोमवार को गाजा गाजा पट्टी के उत्तर में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले दो स्कूलों पर इजरायल के हवाई हमलों में कम से कम 50 लोग मारे गए हैं. एक आधिकारिक फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है. यह हमला उस वक्त हुआ जब इजरायल दक्षिणी इलाकों पर बम बरसा रहा था और इजरायल के सैनिक और टैंक उस इलाके में हमास के आतंकवादियों के खिलाफ जमीनी अभियान चला रहे थे.  यह ... Read more

इजरायल-हमास की जंग से मिला ब्रेक तो गाजा बीच पर बहे आंसू और लगे ठहाके, एक-दूसरे का बांटा गम

 गाजा के समुद्री तट पर बच्चे पानी में उछल-कूद कर रहे थे. छोटी-छोटी लहरों पर छलांग लगा रहे थे. वहीं, वयस्क लोग नंगे पैर किनारे बैठे हुए थे. उत्तरी गाजा से विस्थापित महिला अस्मा अल-सुल्तान अपनी मां के साथ रेत पर बैठी थी. “वो एक भयानक आघात…”, हमास द्वारा रिहा की गई 4 वर्षीय अमेरिकी बच्ची को लेकर राष्ट्रपति बाइडन ने कहा संयुक्त राष्ट्र के स्कूल में रह रहे सैकड़ों गाजावासीन्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अल-सुल्तान परिवार के 30 से ज्यादा सदस्य सैकड़ों अन्य विस्थापित लोगों के साथ दीर अल-बलाह शहर में संयुक्त राष्ट्र के एक स्कूल में ... Read more

अमेरिका में 3 फिलिस्तीनी छात्रों को मारी गई गोली, परिवारों ने हेट क्राइम के तहत मामले की जांच की मांग की

प्रतीकात्मक तस्वीर अमेरिकी कॉलेजों में पढ़ने वाले तीन फिलिस्तीनी छात्रों को गोली मारने का मामला सामने आया है. अब उनके परिवारों ने अमेरिकी अधिकारियों से इस घटना की हेट क्राइम के तौर पर जांच करने को कहा. रोड आइलैंड में ब्राउन यूनिवर्सिटी के छात्र हिशाम अवतानी; किन्नन अब्देल हामिद, पेंसिल्वेनिया के हैवरफोर्ड कॉलेज के छात्र; और तहसीन अहमद, जो कनेक्टिकट में ट्रिनिटी कॉलेज में पढ़ते हैं. इन सभी को शनिवार रात वर्मोंट विश्वविद्यालय के पास गोली मार दी गई थी और पुलिस के अनुसार, रविवार को उनका इलाज किया जा रहा था. यह भी पढ़ें बर्लिंगटन पुलिस ने किसी शूटर ... Read more

“गाजा का अलशिफा अस्पताल बना “डेथ जोन” इसे पूरी तरह से खाली कराने की अपील”: WHO

ये भी पढ़ें-“गाजा कैंप पर इजरायली हमलों में एक ही परिवार के 32 लोगों समेत 80 से ज्यादा की मौत”: हमास अलशिफा अस्पताल खाली कराए जाने पर विचार इस हफ्ते की शुरुआत में इजरायल के हमलों के बाद डब्ल्यूएचओ और संयुक्त राष्ट्र के अन्य अधिकारियों के अलशिफा अस्पताल का दौरा किया था, जिसके बाद उन्होंने इसे खाली कराए जाने की अपील की है. हमास के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि शनिवार को उत्तरी गाजा शरणार्थी शिविर पर दोहरे हमलों में 80 से अधिक लोग मारे गए, जिसमें विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाला संयुक्त राष्ट्र स्कूल भी शामिल था.  ... Read more

“गाजा कैंप पर इजरायली हमलों में एक ही परिवार के 32 लोगों समेत 80 से ज्यादा की मौत”: हमास

ये भी पढ़ें-बड़ी चूक? उत्तराखंड में सुरंग से इमरजेंसी निकासी का रास्ता प्लान में था, लेकिन बनाया नहीं गया शरणार्थी शिविर पर हमले के बाद तबाही का मंजर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे न्यूज एजेंसी एएफपी द्वारा सत्यापित वीडियो में फिलिस्तीनी क्षेत्र के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर जबालिया में एक बिल्डिंग के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दे रहे थे. यहां पर स्कूल की मेजों के नीचे गद्दे बिछाए गए थे. बता दें कि 7 अक्टूबर को हुए हमास के हमलों के बाद से इजरायल ने हमास को जड़ से उखाड़ फेंकने की कसम खाई है. हमास ... Read more