Tag: Israel military

इजरायल ने गाजा में मस्जिद पर किए हवाई हमले, 26 लोगों की मौत

हमास (Hamas) द्वारा शासित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि मध्य डेर अल-बलाह में एक मस्जिद पर इजरायली हमले में 26 लोग मारे गए, जबकि इजरायली सेना (Israeli army) ने कहा कि उसने हमास आतंकवादियों को निशाना बनाया. स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “इब्न रुश्द स्कूल और अल अक्सा शहीद मस्जिद में विस्थापित लोगों पर हमले के परिणामस्वरूप अस्पतालों में लाए गए शहीदों की संख्या 26 तक पहुंच गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए.” गाजा नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने पहले कहा था कि मध्य गाजा के डेर अल-बलाह क्षेत्र में सुबह-सुबह हुए हमले में ... Read more

गाजा में अस्पताल से सैकड़ों लोग भागे, इजरायली सेना ने कहा- निकासी का आदेश नहीं दिया

गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 120 घायल अभी भी अस्पताल में हैं. इसके अलावा समय से पहले जन्मे बच्चे भी हैं जिनकी संख्या अभी ज्ञात नहीं है. उसने कहा कि वह शिशुओं के बारे में रेड क्रॉस के संपर्क में है. अधिकारियों ने कहा कि कुछ चिकित्सा कर्मचारी उन लोगों की देखभाल के लिए रुके हैं जिन्हें अस्पताल से नहीं ले जाया जा सकता है. बीमारों और घायलों की कतारें हैं, जिनमें से कुछ विकलांग और विस्थापित लोग हैं. डॉक्टर और नर्सें भी हैं. वे सभी समुद्र तट की ओर बढ़ गए ... Read more