Tag: हमास

'मैं यहां क्यों हूं…', हमास ने जारी किया इजरायली-अमेरिकी बंधक का वीडियो

गाजा: इजरायल के हमास पर हमले जारी हैं. इस बीच हमास की सैन्य शाखा अल-कस्साम ब्रिगेड ने इजरायली-अमेरिकी बंधक एडन अलेक्जेंडर का एक वीडियो जारी किया है, जिसे 7 अक्टूबर, 2023 से गाजा पट्टी में बंधक बनाकर रखा गया है. शनिवार को जारी वीडियो में एडन शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रहा है. उसने कहा, “मैं यहां क्यों हूं, अपने परिवार और दोस्तों के साथ घर पर क्यों नहीं हूं?” समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एडन का जन्म इजरायल के तेल अवीव में हुआ था और वह अमेरिका के न्यू जर्सी में पला-बढ़ा है. साल ... Read more

इजरायल ने गाजा में मस्जिद पर किए हवाई हमले, 26 लोगों की मौत

हमास (Hamas) द्वारा शासित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि मध्य डेर अल-बलाह में एक मस्जिद पर इजरायली हमले में 26 लोग मारे गए, जबकि इजरायली सेना (Israeli army) ने कहा कि उसने हमास आतंकवादियों को निशाना बनाया. स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “इब्न रुश्द स्कूल और अल अक्सा शहीद मस्जिद में विस्थापित लोगों पर हमले के परिणामस्वरूप अस्पतालों में लाए गए शहीदों की संख्या 26 तक पहुंच गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए.” गाजा नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने पहले कहा था कि मध्य गाजा के डेर अल-बलाह क्षेत्र में सुबह-सुबह हुए हमले में ... Read more

“शायद ये बर्थडे आखिरी बर्थडे हो”: हमास के फाउंडेशन डे पर इजरायल

इजरायल गाजा पर लगातार हमला कर रहा है. इजरायल के अनुसार उसकी लड़ाई हमास के खिलाफ है और वह उसे खत्म करके ही मानेगा. और यही वजह है कि इजरायल बीते तीन महीनों से हमास के ठिकानों पर लगातार बमबामी कर रहा है. इजरायल अपनी तीनों सेनाओं की मदद से हमास को खत्म करने के लिए विशेष ऑपरेशन भी चला रहा है.  यह भी पढ़ें इन सब के बीच इजरायल ने अब हमास के 36वें फाउंडेशन डे पर विश किया है. इजरायल ने अपने विश में कहा है कि हम उम्मीद करते हैं ये आपका “आखिरी बर्थडे” होगा. इजरायल ने ... Read more

गाजा में युद्ध “अंतरराष्ट्रीय समर्थन के साथ या उसके बिना” भी जारी रहेगा: इजरायल

गाजा पट्टी पर हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के अनुसार हमलों ने गाजा को बर्बाद कर दिया है. हमलों में 18,600 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. गाजा की सड़कों, स्कूलों और अस्पतालों को “अभूतपूर्व” क्षति हुई है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मंगलवार को युद्धविराम के गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव का जोरदार समर्थन किया. एएफपी के संवाददाताओं ने कहा कि गाजा पर अधिक हवाई हमले हुए और गोलीबारी हुई. खास तौर पर सबसे बड़े शहरी केंद्र गाजा शहर और दक्षिण में खान यूनिस और राफा में हमले किए गए. तेज ठंड और शरद ... Read more

पैड, पानी और प्राइवेसी… जंग से जूझ रहे गाजा में महिलाओं की बदतर हालत, पीरियड्स रोकने के लिए खा रहीं दवा

समाचार एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, जंग के बीच गाजा में महिलाओं को माहवारी यानी पीरिएड्स के दौरान इस्तेमाल होने वाली सैनिटरी नैपकिन भी नहीं मिल पा रही है. इसके अलावा भीड़भाड़ में रहने की वजह से उन्हें अपनी साफ-सफाई का ख्याल रखने में भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. इन सभी स्थितियों का सामना करते हुए महिलाएं और लड़कियां पीरिएड्स के दौरान डायपर या कॉटन के कपड़े का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं. इससे इंफेक्शन का खतरा बना रहता है. वहीं, कुछ महिलाएं तो पीरिएड्स को टालने के लिए दवाओं का इस्तेमाल कर रही हैं. हेल्थ एक्सपर्ट ... Read more

Video: उत्तरी गाजा नेस्तनाबूत, अब इजरायली टैंकों और बंदूकों का रुख दक्षिण की ओर

इजरायली सेना 365 वर्ग किलोमीटर भूमि में जमीनी अभियान चला रही है. उसे हमले के लिए मर्कवा IV टैंक और वायु सेना से क्लोज एयर सपोर्ट (CAS) की मदद मिल रही है. आईडीएफ ने गाजा में अपने जमीनी और हवाई हमले का एक वीडियो जारी किया. इसमें दिख रहा है कि सैनिक कैसे ऑपरेशन कर रहे हैं, हथियार जब्त कर रहे हैं और हमास के गुर्गों द्वारा इस्तेमाल किए गए ठिकानों को साफ कर रहे हैं. गाजा में शहरी युद्ध आईडीएफ ने हवाई हमलों के जरिए गाजा पट्टी पर दो रॉकेट लॉन्च पैड नष्ट कर दिए. उसने दावा किया कि ... Read more

“एक परिवार के 80 लोगों की मौत, पड़ोस में शवों के चिथड़े…” : इजरायल-हमास जंग का खौफनाक मंजर

नई दिल्ली: Israel-Hamas war: इजरायल पर हमास द्वारा किए गए हमले के बाद शुरु हुए युद्ध में अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. दुनिया के कई देशों के प्रयासों के बाद अगले कुछ दिनों तक युद्ध विराम पर दोनों तरफ से सहमति बनी है. इस युद्ध में गाजा पट्टी में जमकर तबाही देखने को मिला है. गाजा में कई ऐसे परिवार हैं जो पूरी तरह से तबाह हो गए. ऐसे ही एक परिवार के 80 सदस्यों की मौत पिछले 7 सप्ताह के दौरान हुए इजरायली बमबारी के दौरान हो गयी.  यह भी पढ़ें एक ही परिवार के कम ... Read more

गाजा में अस्पताल से सैकड़ों लोग भागे, इजरायली सेना ने कहा- निकासी का आदेश नहीं दिया

गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 120 घायल अभी भी अस्पताल में हैं. इसके अलावा समय से पहले जन्मे बच्चे भी हैं जिनकी संख्या अभी ज्ञात नहीं है. उसने कहा कि वह शिशुओं के बारे में रेड क्रॉस के संपर्क में है. अधिकारियों ने कहा कि कुछ चिकित्सा कर्मचारी उन लोगों की देखभाल के लिए रुके हैं जिन्हें अस्पताल से नहीं ले जाया जा सकता है. बीमारों और घायलों की कतारें हैं, जिनमें से कुछ विकलांग और विस्थापित लोग हैं. डॉक्टर और नर्सें भी हैं. वे सभी समुद्र तट की ओर बढ़ गए ... Read more