Tag: फिलिस्तीन

गाजा के स्कूल पर इजरायली बमबारी से 27 मरे, UN एजेंसी ने लगाया वॉर क्राइम का आरोप- 10 Point

इजरायल ने बिना किसी रहम के हमास के कंट्रोल वाले गाजा पर अपना हमला जारी रखा है. हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि उत्तरी गाजा में एक स्कूल पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 27 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. यह स्कूल विस्थापित परिवारों के लिए आश्रय के रूप में काम कर रहा था. वहीं दूसरी तरफ संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त ने गुरुवार, 3 अप्रैल को कहा कि गाजा में एम्बुलेंस पर इजरायली सेना के हमला से 15 डॉक्टरों और मानवीय कार्यकर्ताओं की मौत “युद्ध अपराधों” (वॉर क्राइम) की चिंताओं को और बढ़ा देती है. बीबीसी ... Read more

गाजा : इजरायली एयर स्ट्राइक में मारे गए 23 फिलिस्तीनी

गाजा: फिलिस्तीनी सूत्रों ने बताया कि गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमलों में 22 फिलिस्तीनी मारे गए. गाजा में सिविल डिफेंस के प्रवक्ता महमूद बसल ने सिन्हुआ को बताया कि इजरायली विमानों ने बुधवार को उत्तरी गाजा शहर में अल-मुहब्बन स्कूल के अंदर विस्थापित व्यक्तियों के लिए बने टेंट को निशाना बनाया. बसल ने बताया कि नागरिक सुरक्षा दल ने इजरायली हमलों के बाद स्कूल से सात शव और 25 घायल व्यक्तियों को बरामद किया, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित किया गया. स्थानीय सूत्र और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंट में आग लग गई और बमबारी में कुछ शव क्षत-विक्षत ... Read more

गाजा में युद्ध “अंतरराष्ट्रीय समर्थन के साथ या उसके बिना” भी जारी रहेगा: इजरायल

गाजा पट्टी पर हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के अनुसार हमलों ने गाजा को बर्बाद कर दिया है. हमलों में 18,600 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. गाजा की सड़कों, स्कूलों और अस्पतालों को “अभूतपूर्व” क्षति हुई है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मंगलवार को युद्धविराम के गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव का जोरदार समर्थन किया. एएफपी के संवाददाताओं ने कहा कि गाजा पर अधिक हवाई हमले हुए और गोलीबारी हुई. खास तौर पर सबसे बड़े शहरी केंद्र गाजा शहर और दक्षिण में खान यूनिस और राफा में हमले किए गए. तेज ठंड और शरद ... Read more

Video: उत्तरी गाजा नेस्तनाबूत, अब इजरायली टैंकों और बंदूकों का रुख दक्षिण की ओर

इजरायली सेना 365 वर्ग किलोमीटर भूमि में जमीनी अभियान चला रही है. उसे हमले के लिए मर्कवा IV टैंक और वायु सेना से क्लोज एयर सपोर्ट (CAS) की मदद मिल रही है. आईडीएफ ने गाजा में अपने जमीनी और हवाई हमले का एक वीडियो जारी किया. इसमें दिख रहा है कि सैनिक कैसे ऑपरेशन कर रहे हैं, हथियार जब्त कर रहे हैं और हमास के गुर्गों द्वारा इस्तेमाल किए गए ठिकानों को साफ कर रहे हैं. गाजा में शहरी युद्ध आईडीएफ ने हवाई हमलों के जरिए गाजा पट्टी पर दो रॉकेट लॉन्च पैड नष्ट कर दिए. उसने दावा किया कि ... Read more