Tag: Israel -Gaza war
इजरायल ने गाजा में पूरी शिक्षा प्रणाली को खत्म कर दिया : मलाला यूसुफजई
इस्लामाबाद: नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मलाला यूसुफजई (Malala Yousafzai) ने रविवार को कहा कि वह गाजा में इजरायल द्वारा अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाना जारी रखेंगी. मलाला पाकिस्तान द्वारा आयोजित मुस्लिम देशों में लड़कियों की शिक्षा पर आयोजित एक वैश्विक शिखर सम्मेलन में बोल रही थीं. इसमें दर्जनों देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस दौरान मलाला ने कहा कि उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “गाजा में, इजरायल ने पूरी शिक्षा प्रणाली को खत्म कर दिया है.” नागरिकों पर अंधाधुंध हमला किया गया: मलाला मलाला ने कहा, “उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों पर बमबारी ... Read more
इजरायल ने किया गाजा मस्जिद पर हमला, 23 लोगों की मौत
इजरायल ने रविवार तड़के गाजा मस्जिद पर हमला किया है, जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई है. फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी वफ़ा के मुताबिक विवार को गाजा की एक मस्जिद पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 23 लोग मारे गए और लगभग 100 लोग घायल हो गए. मध्य गाजा पट्टी के डेर अल-बलाह में अल-अक्सा अस्पताल के नजदीक स्थित मस्जिद पर हमला ऐसे वक्त पर हुआ, जब फिलीस्तीी क्षेत्र में इजरायल और हमास के बीच युद्ध को शुरू हुए एक साल पूरा होने वाला है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि मस्जिद का इस्तेमाल विस्थापित ... Read more
कब खत्म होगी ये जंग… गाजा में इजरायली हमलों में 40 फिलिस्तीनियों की मौत, 200 से ज्यादा घायल
गाजा: इजरायल और हमास के बीच गाजा पट्टी पर जारी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. पिछले 24 घंटों में गाजा पट्टी में इजरायली हमलों में कम से कम 40 फिलिस्तीनी मारे गए और 224 अन्य घायल हो गए. गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि कुल फिलिस्तीनी मौतों की संख्या अब 37,834 हो गई है. अक्टूबर 2023 से फिलिस्तीनी-इजरायल संघर्ष शुरू होने के बाद से 86,858 लोग घायल हुए हैं. गाजा के अधिकारियों ने बताया कि इजरायली बलों और फिलिस्तीनी सशस्त्र गुटों के बीच झड़पों के कारण बचाव दलों को कई बाधाओं का सामना ... Read more
गाजा में मौतों के बढ़ते आंकड़े से चिंता में अमेरिका, इजरायल से हमले कम करने की अपील
अमेरिका की इजरायल से युद्ध धीमा करने की अपील (फाइल फोटो) नई दिल्ली: इजरायल और गाजा के बीच चल रहा युद्ध (Israel Hamas War) फिलहाल तो थमता नहीं दिख रहा है. इजरायल लगातार गाजा में हमले कर तबाही मचा रहा है, इससे मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. इस बीच अमेरिका ने इराययल से कहा है कि आने वाले समय में वह हमास के खिलाफ हमले कम कर दे. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम नेतन्याहू से गाजा के लोगों का जीवन बचाने के लिए ज्यादा सावधानी बरतने की अपील की. अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने तेल ... Read more
गाजा में युद्ध “अंतरराष्ट्रीय समर्थन के साथ या उसके बिना” भी जारी रहेगा: इजरायल
गाजा पट्टी पर हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के अनुसार हमलों ने गाजा को बर्बाद कर दिया है. हमलों में 18,600 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. गाजा की सड़कों, स्कूलों और अस्पतालों को “अभूतपूर्व” क्षति हुई है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मंगलवार को युद्धविराम के गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव का जोरदार समर्थन किया. एएफपी के संवाददाताओं ने कहा कि गाजा पर अधिक हवाई हमले हुए और गोलीबारी हुई. खास तौर पर सबसे बड़े शहरी केंद्र गाजा शहर और दक्षिण में खान यूनिस और राफा में हमले किए गए. तेज ठंड और शरद ... Read more
Video: उत्तरी गाजा नेस्तनाबूत, अब इजरायली टैंकों और बंदूकों का रुख दक्षिण की ओर
इजरायली सेना 365 वर्ग किलोमीटर भूमि में जमीनी अभियान चला रही है. उसे हमले के लिए मर्कवा IV टैंक और वायु सेना से क्लोज एयर सपोर्ट (CAS) की मदद मिल रही है. आईडीएफ ने गाजा में अपने जमीनी और हवाई हमले का एक वीडियो जारी किया. इसमें दिख रहा है कि सैनिक कैसे ऑपरेशन कर रहे हैं, हथियार जब्त कर रहे हैं और हमास के गुर्गों द्वारा इस्तेमाल किए गए ठिकानों को साफ कर रहे हैं. गाजा में शहरी युद्ध आईडीएफ ने हवाई हमलों के जरिए गाजा पट्टी पर दो रॉकेट लॉन्च पैड नष्ट कर दिए. उसने दावा किया कि ... Read more