Tag: भारत बंद

बिहार में भारत बंद के दौरान जलते हुए टायरों पर से गुजरी बच्चों से भरी स्कूल बस, बड़ा हादसा टला

गोपालगंज (बिहार): बिहार के गोपालगंज में बुधवार को अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद (Bharat Band On SC,ST Reservation) के तहत आंदोलन किया गया. इस दौरान आंदोलनकारियों ने सड़कों पर जाम लगाया. शहर में जब आंदोलनकारी सड़क पर आवागमन रोकने के लिए टायर जला रहे थे तभी एक स्कूल बस जलते हुए टायरों पर चढ़ गई. बस में स्कूल के बच्चे सवार थे. बस को जल्द आगे बढ़ाया गया जिसके कारण उसमें आग नहीं लगी और एक बड़ा हादसा टल गया. हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने स्कूल बस में आग लगाने की कोशिश ... Read more

Bharat Bandh: न खाना-पीना, पैदल नापा रास्ता… बिहार में पुलिस भर्ती के लिए छात्रों को देनी पड़ी दो-दो 'परीक्षा'

पटना: अनुसूचित जाति/ जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर और कोटा के अंदर कोटा लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दलित-आदिवासी संगठनों ने बुधवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है. नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन (NACDAOR) ने SC के फैसले को दलितों और आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ बताते हुए 14 घंटे का भारत बंद बुलाया है. भारत बंद का सबसे ज्यादा असर बिहार में देखा जा रहा है. वहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी कुछ इलाकों पर भारत बंद का असर है.  भारत बंद को अलग-अलग राज्यों की क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियां ... Read more

SKM के ‘भारत बंद’ आह्वान के मद्देनजर पंजाब में बस सेवाएं ठप, हरियाणा में टोल प्लाजा पर धरना

राज्य में कई स्थानों पर बाजार और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे. किसानों ने कई स्थानों पर प्रदर्शन किया और पठानकोट, तरनतारन, बठिंडा और जालंधर में राष्ट्रीय राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया. उन्होंने अपनी मांगें नहीं मानने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. हरियाणा के हिसार में, हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने ‘भारत बंद’ का समर्थन किया, जिसके चलते बस सेवाएं ठप रहीं. भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के सदस्यों ने हरियाणा के कई टोल प्लाजा पर धरना दिया और अधिकारियों पर यात्रियों से टोल टैक्स न वसूलने के लिए दबाव डाला. भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश ... Read more