Tag: स्कूली छात्र

10₹ के टिकट में यहां मिलेगी औषधीय पेड़-पौधों की हर जानकारी! वन अनुसंधान केंद्र में ज्ञान का भंडार

पवन सिंह कुंवर/ हल्द्वानी. ट्रेनी रेंजर हों या स्कूल में पढ़ने वाले छात्र, अक्सर वे उत्तराखंड के हल्द्वानी के वन अनुसंधान केंद्र में आकर औषधीय पेड़-पौधों की जानकारी लेते हैं. वन अनुसंधान केंद्र औषधीय पेड़-पौधों का हब कहलाता है और यहां कई सारे औषधीय पौधों की अलग-अलग वाटिका भी तैयार की गई हैं. स्कूल में पढ़ने वाले छात्र यहां आकर डायनासोर और जलीय पौधे से लेकर औषधीय पौधों के बारे में जानकारी लेते हैं. वहीं ट्रेनिंग कर रहे रेंजर भी यहां आकर पेड़-पौधों की जानकारी लिया करते हैं. अगर आप भी यहां आकर पेड़-पौधों के बारे में जानकारी लेना चाहते ... Read more

यूपी: राम रहीम के सत्संग में शामिल हुए 300 से ज्यादा स्कूली छात्र, जांच के आदेश

राम रहीम को अपनी शिष्याओं के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई गई थी. शाहजहांपुर: बलात्कार और हत्या के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के विष्णु वाटिका लॉन में 17 नवंबर को ऑनलाइन “सत्संग” का आयोजन किया गया था. “सत्संग” का वीडियो सामने आने के बाद अब इसके जांच के आदेश दिए गए हैं. दरअसल इस कार्यक्रम में स्कूल यूनिफॉर्म में 300 बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया था. बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने स्वीकार किया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया था और कहा कि उस स्कूल की ... Read more

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्कूली छात्रों के खराब हो रहे दांत, यह है कारण

हालात यह है कि इस इलाके की करीब सात लाख की आबादी प्रदूषित पानी पीने के लिए विवश है. इस इलाके के तकरीबन 1000 स्कूलों के हजारों विद्यार्थी दूषित पानी पी रहे हैं. इसकी वजह से बच्चे विकलांगता के शिकार हो रहे हैं. NDTV की टीम ने ऐसे ही कुछ स्कूलों में हकीकत जानने की कोशिश की. सोनभद्र के कोन ब्लॉक के नेउराडामर सरकारी स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाले 12 साल के रंजीत डेढ़ किलोमीटर दूर से आते हैं. स्कूल में जिस हैंडपंप का पानी पीते हैं, उसके पानी में फ्लोराइड की मात्रा पांच गुना से भी अधिक ... Read more

हिमाचल के कुल्लू में बस खाई में गिरी, स्कूली बच्चों समेत 16 लोगों की मौत, कई ज़ख्मी

हिमाचल प्रदेश में एक निजी बस खाई में गिर गई जिससे 16 लोगों की मौत हो गई. कुल्लू जिले की सैंज घाटी में भयंकर बस हादसा हुआ है. शैंशर से सैंज की तरफ आ रही एक निजी बस जंगला गांव के पास सड़क से नीचे खाई में जा गिरी. साढ़े आठ बजे हुए हादसे में स्कूली बच्चों सहित 16 यात्रियों के मरने की खबर है. बस में 40 से 50 लोग सवार थे. इस हादसे में कई लोगों घायल हुए हैं.  घटनास्थल पर बचाव राहत का कार्य जारी है. यह भी पढ़ें समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ... Read more