Tag: न्यूज़ 18 हिंदी

10₹ के टिकट में यहां मिलेगी औषधीय पेड़-पौधों की हर जानकारी! वन अनुसंधान केंद्र में ज्ञान का भंडार

पवन सिंह कुंवर/ हल्द्वानी. ट्रेनी रेंजर हों या स्कूल में पढ़ने वाले छात्र, अक्सर वे उत्तराखंड के हल्द्वानी के वन अनुसंधान केंद्र में आकर औषधीय पेड़-पौधों की जानकारी लेते हैं. वन अनुसंधान केंद्र औषधीय पेड़-पौधों का हब कहलाता है और यहां कई सारे औषधीय पौधों की अलग-अलग वाटिका भी तैयार की गई हैं. स्कूल में पढ़ने वाले छात्र यहां आकर डायनासोर और जलीय पौधे से लेकर औषधीय पौधों के बारे में जानकारी लेते हैं. वहीं ट्रेनिंग कर रहे रेंजर भी यहां आकर पेड़-पौधों की जानकारी लिया करते हैं. अगर आप भी यहां आकर पेड़-पौधों के बारे में जानकारी लेना चाहते ... Read more

बेहद खास है ये वाटिका, यहां मिलती है हर मर्ज की दवा, तुरंत मिलेगी राहत!

पवन सिंह कुंवर/ हल्द्वानी.उत्तराखंड के हल्द्वानी में स्थित वन अनुसंधान केंद्र में एक ऐसी वाटिका बनाई गई है, जिसमें हर मर्ज का पौधा उपलब्ध है. सिर, पेट, सांस, त्वचा, अस्थि रोग ठीक करने वाले औषधीय पौधे उपलब्ध इस वाटिका में लगाए गए हैं. इस वाटिका में जिसमें शरीर के अलग-अलग अंगों की मर्ज की दवा मिलती है. दुर्लभ वनस्पतियों को संरक्षित करने वाले वन अनुसंधान केंद्र ने एक अलग ही तरह की वाटिका तैयार की है. बकायदा बोर्ड लगाकर लोगों को हर पौधे का नाम और महत्व भी बताया गया है. इन्हें लेने के लिए दूरदराज से लोग पहुंच भी ... Read more

MBPG College Election: कौन बनेगा छात्रसंघ अध्यक्ष… सूरज या संजय?

पवन सिंह कुंवर/ हल्द्वानी. MBPG कॉलेज उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल का सबसे बड़ा डिग्री कॉलेज है. कुमाऊं यूनिवर्सिटी ने छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है. नवंबर के पहले सप्ताह में छात्रसंघ चुनाव पूरा कर लिया जाएगा. एमबीपीजी कॉलेज प्रशासन ने चुनाव के लिए कमर कस ली है. 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और देर शाम नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. कुमाऊं का यह महाविद्यालय राजनीति में अपना भविष्य देखने वालों का स्कूल है, जहां से निकलकर नेता विधानसभा और लोकसभा की दहलीज तक पार करते हैं. कॉलेज में चुनावी रंग अब तेजी से दिखने लगा है. सभी ... Read more

हल्द्वानी की बेटी चित्रा बिष्ट बिच्छू घास-खुमानी और हल्दी से बना रहीं हर्बल प्रोडक्ट, ब्रांड को नाम दिया ‘पिछौड़ा’

पवन सिंह कुंवर/ हल्द्वानी. उत्तराखंड के युवा स्वरोजगार में दिलचस्पी दिखा रहे हैं और इसके साथ ही वे कुमाऊंनी कल्चर को भी प्रमोट कर रहे हैं. आज हम बात कर रहे हैं हल्द्वानी की बेटी चित्रा बिष्ट की, जो शहर में रहकर ही स्वरोजगार कर रही हैं. उत्तराखंड में कोरोना काल के बाद से स्वरोजगार की ओर रिकॉर्ड संख्या में युवाओं ने रुख किया है. इस लिस्ट में चित्रा बिष्ट का नाम भी शामिल है, जिन्होंने पर्सनल केयर उत्पादों से जुड़ा काम शुरू किया और नाम दिया पिछौड़ा (Pichora Herbal Products). यह उनका हर्बल प्रोडक्ट्स स्टार्टअप है. चित्रा ने कहा ... Read more

डिजिटल युग में पहाड़ों में घोड़ा लाइब्रेरी का क्रेज! जून 2023 से जारी है प्रयोग

पवन सिंह कुंवर/हल्द्वानी. क्या आपने कभी चलती फिरती लाइब्रेरी देखी है? कुछ युवाओं ने मिलकर ऐसा मुमकिन कर डाला है. चलिए आज आपको हम बताते हैं कि युवाओं ने यह चलती फिरती लाइब्रेरी कैसे शुरू की और इस लाइब्रेरी का नाम उन्होंने घोड़ा लाइब्रेरी क्यों रखा है ? उत्तराखंड के नैनीताल में अनोखी और खास लाइब्रेरी फेमस हो रही है. न तो इसकी कोई बिल्डिंग है न ही किसी स्कूल में ये लाइब्रेरी है. इतना ही नहीं लाइब्रेरी कहीं भी आ जा सकती है. दरअसल ये चलता फिरता पुस्तकालय घोड़े की पीठ पर है. घोड़े पर किताब लादकर बच्चों तक ... Read more