Tag: accused
बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपियों की हो शीघ्र गिरफ्तारी, प्रमोद भाया ने पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र
बारां। राजस्थान में पूर्व खान, गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने बारां शहर में एक बालिका के साथ स्कूल में हुए दुष्कर्म की घटना के मामले में दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। भाया और पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल इस मामले में पीड़ित नाबालिग बच्ची के परिवारजनों से मिले। उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया। जैन भाया ने पुलिस महानिदेशक, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को पत्र लिखकर उन्हें इस घटना के दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने ... Read more
पेपर लीक मामले में ग्यारह आरोपी गिरफ्तार
बांसवाड़ा। पुलिस ने वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में पेपर लीक मामले का खुलासा कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि डमी अभ्यर्थी बिठाकर परीक्षा दिलाने के मामले में जांच के दौरान प्रवीण और उसकी पत्नी सविता को 28 जून को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 में निकली थी, जिसकी परीक्षा 13 नवंबर, 2022 को दो पारियों में हुई थी। सकनसिंह खड़िया ने परीक्षा के एक दिन पहले फोन कर बताया कि परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों से बात कर 8 लाख रुपए प्रति केंडिडेट की ... Read more
लीक पेपर रद्द कब? : 10 से 15 लाख रुपए में बिका, दो ट्रेनी एसआई एक प्लाटून कमाण्डर समेत पेपर लीक करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा कर दिया। एसओजी टीम ने दो ट्रेनी एसआई, एक प्लाटून कमाण्डर समेत पेपर लीक करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हाल में 50 हजार रुपए के इनामी पोरव कालेर को गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में खुलासा हुआ कि पोरव कालेर गैंग ने 13 सितंबर 2021 को बीकानेर की रामसहाय आदर्श सैकण्डरी स्कूल से हिंदी व जीके का परीक्षा से पहले पेपर लीक किया था। गैंग पेपर को सॉल्व करवाने के बाद बेचा था। अब तक एसओजी की जांच में सामने आया था कि जगदीश ... Read more
दिल्ली : तीन किशोरों ने स्कूल में परेशान करने पर 11वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या की
प्रतीकात्मक तस्वीर नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में तीन किशोरों ने स्कूल में परेशान करने को लेकर 11वीं कक्षा के एक छात्र की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में 10वीं कक्षा के एक छात्र सहित तीन किशोरों को पकड़ा गया है. अपराध को अंजाम देने में इस्तेमाल किए गए दो चाकू भी बरामद किए गए हैं. यह भी पढ़ें पुलिस के मुताबिक, रोहन गुरुवार को नेब सराय में घायल अवस्था में मिला था. उसके शरीर पर चाकू से वार के ... Read more