Tag: action
राजस्थान सरकार अब प्राइवेट यूनिवर्सिटी पर कसेगी नकेल
जयपुर – राजस्थान सरकार उच्च शिक्षा विभाग प्राइवेट यूनिवर्सिटी पर नकेल कसेगी। इसके लिए एक गाइडलाइन जारी की है, जिसके आधार पर अब प्राइवेट यूनिवर्सिटीज को भी छात्रों को मेरिट के आधार पर ही एडमिशन देने होंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने यूजीसी नॉर्म्स का हवाला देते हुए निर्देश दिए हैं कि प्राइवेट यूनिवर्सिटी कैंपस से बाहर अपनी ब्रांच स्थापित नहीं कर सकेगी और न ही किसी को संबद्धता जारी कर सकेगी। नए सत्र 2024-25 किसी भी प्राइवेट यूनिवर्सिटी के लिए आसान नहीं रहने वाला है। इसी गाइडलाइन के तहत कोई भी निजी विश्वविद्यालय कैंपस से बाहर अपनी ब्रांच स्थापित नहीं ... Read more
4 वर्ष गुजरने के बावजूद इमानुएल मिशन स्कूल का अतिक्रमण कायम
झालावाड़। झालावाड़ के गावड़ी का तालाब से निकलने वाले प्राचीन और ऐतिहासिक रोमन एक्वाडक्ट (पानी के धोरे) पर इमानुएल मिशन स्कूल ने अतिक्रमण कर रखा है। स्कूल प्रबंधन ने धोरे की दीवार पर ही अपनी दीवार बना ली है और डेढ़ सौ फीट से अधिक धोरे को दबा दिया है। वही स्कूल ने धोरे को दबाते हुए रास्ता भी अवैध तरीके से निकाल रखा है जिस पर कार्यवाही की मांग कई बार उठती आई है। लेकिन चार स्कूल सहित कुल छह आतिक्रमण करने वालों पर 4 साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। जिसके चलते शहर में आतिक्रर्मियों ... Read more
फर्जी डिग्री-मार्कशीट गिरोह से जुड़े व्यक्तियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई : मिश्रा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल के निर्देशानुसार शिक्षा की आड़ में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले गिरोह से जुड़े सभी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी मिश्रा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय ने इन गिरोह से जुड़े व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है। एडिशनल डीजीपी क्राइम दिनेश एमएन इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। यह टीम प्रदेश व अन्य राज्यों में फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले विश्वविद्यालय एवं शिक्षण संस्थानों पर नजर रखेगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में प्राप्त शिकायतों पर तत्काल ... Read more