Tag: Afghanistan

क्यों एक दूसरे के विरोधी बने तालिबान-पाकिस्तान? जानिए असली वजह

अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच सीमा विवाद एक लंबा मुद्दा रहा है. लेकिन हाल के दिनों में यह और भी गहरा गया है. पाकिस्तान ने हाल ही में अफगानिस्तान के भीतर आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें कई तालिबान लड़ाके मारे गए. इस घटना के बौखलाए अफगानिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की और अब यह दावा किया कि पाकिस्तान की सेना अफगानिस्तान की सीमा में घुस आई है. दोनों देशों के बीच चल रहे इस संघर्ष को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं,  जिससे स्थिति और भी जटिल हो गई है. 24 दिसंबर को पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान पर भीषण एयर स्ट्राइक ... Read more

अफगानिस्तान में भारी बारिश के बाद बाढ़ ने मचाई तबाही, 70 लोगों की मौत

काबुल। उत्तरी अफगानिस्तान के बघलान और तखर प्रांतों में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रांतीय निदेशक हेदायतुल्ला हमदर्द ने बताया कि बाघलान में प्राकृतिक आपदा से गोजरगाह-ए-नूर जेलगाह नाहरीन बघलान-ए-मरकजी़ और बरका जिलों के साथ-साथ प्रांतीय राजधानी पुल-ए-खुमरी प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि अचानक आयी बाढ़ से घरों और संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ आने के बाद से अनेक लोग अभी भी लापता हैं। इसबीच विदेशी मीडिया ने संयुक्त ... Read more

यूएनएससी ने की अफगानिस्तान में धार्मिक स्कूल पर आतंकी हमले की निंदा

(फाइल फोटो) संयुक्त राष्ट्र: भारत की वर्तमान मासिक अध्यक्षता में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने अफगानिस्तान के एक धार्मिक स्कूल में छात्रों और बच्चों पर हुए ‘‘जघन्य” आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है तथा आतंकवाद के इन ‘‘निंदनीय” कृत्यों के लिए जवाबदेह अपराधियों को पकड़ने की आवश्यकता को रेखांकित किया है. यह भी पढ़ें देश के समांगन प्रांत के ऐबक में 30 नवंबर को हुए हमले में कम से कम 20 छात्रों और बच्चों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए. यूएनएससी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, ‘‘परिषद 30 नवंबर को समांगन प्रांत ... Read more

तालिबान हुकूमत से आजादी की मांग करती अफगान महिलाएं

रायटर्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अब मुबारेज बेरोजगार है. ऐसा इसलिए क्योंकि तालिबान के इस्लामी कानून के तहत महिलाओं को काम करने की इजाजत नहीं है. उन्होंने महिलाओं को रूढ़िवादी तरीके से पोशाक पहनने और घर की दीवारों के बीच कैद रहने का फरमान जारी किया हुआ है. यहां तक कि पूरे देश में लड़कियों के लिए सेकेंडरी स्कूल भी बंद कर दिए. नई सरकार की कैबिनेट में कोई महिला नहीं है. और यहां तक कि महिला मामलों के मंत्रालय को भी बंद कर दिया गया था. राजधानी काबुल में महिला एक्टिविस्ट के रूप में मुबारेज को जाना ... Read more