Tag: Balmukundacharya

विवादास्पद मुद्दों को हवा देकर राजस्थान का माहौल खराब करने से बाज आए विधायक और मंत्री: माकपा 

जयपुर। माकपा की राज्य कमेटी और जयपुर जिला कमेटी ने भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य द्वारा एक सरकारी स्कूल में शिक्षकों और छात्राओं को डराने-धमकाने और साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने की कथित कोशिश की कड़े शब्दों में निंदा की। माकपा के राज्य सचिव अमराराम ने कहा कि तथाकथित बाबा विधायक अपने निर्वाचन के तुरंत बाद से लगातार विवादों में रहने के लिए कोशिश कर रहे हैं। पहले भी उन्होंने शहर के अल्पसंख्यक दुकानदारों को डराने-धमकाने का प्रयास किया था। विधायकों और मंत्रियों को हिदायत दें सीएमजयपुर जिला सचिव डॉ.संजय माधव ने मुख्यमंत्री भजनलाल से अपील की है कि वे अपने विधायकों और ... Read more

बाबा के बोल पर बवाल: हिजाब पर टिप्पणी को लेकर छात्राओं का प्रदर्शन

नवज्योति,जयपुर। गंगापोल स्थित सरकारी स्कूल में 27 जनवरी को एक कार्यक्रम में हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य की हिजाब पर टिप्पणी करने के मामले में एक समुदाय की छात्राओं ने सोमवार सुबह सुभाष चौक सर्किल पर प्रदर्शन करते हुए विधायक द्वारा माफी मांगने और मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। जानकारी के अनुसार स्कूल के कार्यक्रम में हवामहल विधायक बतौर अतिथि गए थे। छात्राओं ने विधायक पर हिजाब को लेकर टिप्पणी करने के आरोप लगाए। विधायक की टिप्पणी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। जिसके बाद सोमवार सुबह स्कूल खुलने पर छात्राएं नारेबाजी करती हुई सुभाष चौक थाने ... Read more