Tag: bhajan lal sharma government

कांग्रेस विधायक दल बैठक में बनी रणनीति, जनहित मुद्दों पर सरकार को घेरेगी विपक्ष

जयपुर। कांग्रेस विधायक दल की बैठक मंगलवार को होटल मेरिएट में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अध्यक्षता में हुई। पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रन्धावा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पूर्व मंत्री हरीश चौधरी, शांति धारीवाल समेत कांग्रेस के विधायक बैठक में मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत स्वास्थ्य कारणों के चलते बैठक में नहीं पहुंचे। बैठक से पहले डोटासरा और जूली ने भजनलाल सरकार पर जमकर हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रशासनिक स्वीकृति और वित्तीय स्वीकृति के बावजूद सरकार पर काम रोकने का आरोप लगाया। सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए जूली ने कहा कि ... Read more

म्यूजियम जल्द शुरू कर गांधी वाटिका स्टडीज विजिट पाठ्यक्रमों में जोड़े सरकार: गहलोत

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार से एक बार फिर गांधी वाटिका म्यूजियम को शुरू करने का आग्रह करते हुए गांधी वाटिका की स्टडी विजिट को स्कूल- कॉलेजों के पाठ्यक्रम में जोड़ने की मांग रखी है। गहलोत ने जी- 20 समिट की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट कर कहा है कि ये तस्वीर पिछले वर्ष दिल्ली में आयोजित जी-20 समिट के दौरान की है, जिसमें दुनिया के शीर्ष 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष केवल एक जगह पर जाकर सम्मान में सिर झुकाकर खड़े हुए वो महात्मा गांधी की समाधि राजघाट है। जिस महान आत्मा का आज भी दुनिया ... Read more

लोकसभा चुनाव के बाद राजस्थान में दिल्ली से आएंगी नई पर्ची: डोटासरा

जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर फिर निशाना साधते हुए दावा किया है कि राजस्थान में भाजपा का एक भी प्रत्याशी 5 लाख के अंतर से नहीं जीतेगा। लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली से नई पर्ची आएंगी। डोटासरा ने एक्स पर जारी वीडियो में कहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने हर भाषण में दावा कर रहे हैं कि राजस्थान की सभी 25 सीटें भाजपा पांच लाख वोट के अंतर से जीतेगी, लेकिन मेरा दावा है कि इनका एक भी प्रत्याशी पांच लाख वोट के अंतर से नहीं जीत पाएगा। लोकसभा चुनाव के परिणाम का असर राजस्थान ... Read more