Tag: bhajan lal sharma

प्रवासी राजस्थानियों के व्यापार में मदद के लिए बनेगा अलग विभाग, भजनलाल ने की विकास में अहम रोल निभाने की अपील

जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दूसरे दिन प्रवासी राजस्थानी समिट में जुटे। दुनियाभर से आए प्रवासी राजस्थानियों के कॉन्क्लेव को सीएम भजनलाल, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने संबोधित किया। सभी ने प्रवासियों को अपनी जमीन से जुड़ने और निवेश कर राजस्थान के विकास में अहम रोल निभाने की अपील करते हुए कहा की निवेश के लिए सरकार उनकी मदद को साथ खड़ी है। हरसंभव मदद को सरकार तैयार है। वे आए और निवेश करें। यहां हर क्षेत्र में निवेश का अवसर है।  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ... Read more

कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पर हुआ त्रिपक्षीय एमओयू

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आमजन को अत्याधुनिक हवाई सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्रम में कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट मील का पत्थर साबित होगा। इसके निर्माण से प्रदेश में ना केवल पर्यटन को गति मिलेगी अपितु शिक्षा एवं व्यापारिक गतिविधियों में भी इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान के लक्ष्य की प्राप्ति में विमानन क्षेत्र का विकास अहम है।  सीएम शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के विकास को लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नगरीय विकास विभाग एवं नागरिक उड्डयन विभाग के मध्य हुए त्रिपक्षीय एमओयू पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ... Read more

आज से तबादलों का दौर शुरू, बिना डिजायर नहीं होंगे ट्रांसफर

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल सरकार में आज से तबादलों का दौर शुरू हो गया है। यह दौर 20 फरवरी तक चलेगा। राज्य सरकार ने गुरुवार को तबादलों से बैन हटाने के आदेश जारी किए थे। हालांकि शिक्षा विभाग को छोड़कर शेष सभी विभागों, बोर्ड-निगमों और आयोगों में कर्मचारियों के तबादले होंगे। परीक्षाओं के चलते शिक्षा विभाग में तबादले नहीं होंगे। 11 दिनों तक होने वाले तबादलों में मंत्री, विधायकों की जमकर चलेगी। उन्हीं की डिजायर पर तबादले होंगे। तबादलों के चलते ही राजधानी में कई मंत्रियों और सत्तारूढ़ भाजपा विधायकों के आवासों पर डिजायर चाहने वाले कार्मिकों की भीड़ भी ... Read more