Tag: case

मध्य प्रदेश में शिक्षक के खिलाफ छेडख़ानी का मामला दर्ज 

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी के सेंधवा के एक सरकारी स्कूल की एक छात्रा ने अपने ही शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। सेंधवा शहर थाना पुलिस सूत्रों के अनुसार कक्षा 12 की छात्रा ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध छेडख़ानी समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कराया है।  बताया गया कि अध्यापक ने उसे मोबाइल पर कई बार फोन किए। इसके अलावा अकेले देखकर छेडख़ानी भी की। अध्यापक ने कहा कि वह प्रत्येक छात्रा से इसी तरह का व्यवहार करता है। इसका आशय गलत नहीं होता है। स्कूल द्वारा अध्यापक को नोटिस दिया गया है।