Tag: CM Bhajan lal

सकल दिगम्बर जैन समाज के सामूहिक क्षमापना समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा जैन समाज हैं सेवा में अग्रणी

जयपुर। जैन धर्म में क्षमा याचना का बहुत बड़ा महत्व है। क्षमा मांगने एवं क्षमा करने से आपसी सम्बन्धों में मधुरता आती है। क्षमा याचना से मानसिक शांति मिलती है। आध्यात्मिक विकास में मदद मिलती है। समाज में सदभावना फैलती है। ये विचार मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने महावीर स्कूल में राजस्थान जैन सभा जयपुर के तत्वावधान में आयोजित सकल दिगम्बर जैन समाज के सामूहिक क्षमापना समारोह में व्यक्त किये। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा, चिकित्सा, सहायता, मानव व समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए जैन समाज की प्रशंसा की। उन्होंने सभी मुनिराजों को नमन वन्दन करते ... Read more

कारगिल विजय दिवस पर सेना के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, मुख्यमंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जयपुर। कारगिल विजय दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर अमर जवान ज्योति पर बारिश के बीच रजत जयंती समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अमर शहीदों को पुष्प चक्र चढ़कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विषम परिस्थितियों में हमारे जवानों ने कारगिल में दुश्मन से लोहा लेकर अपनी वीरता का परचम फहराया। उन सभी वीरों, शहीदों और वीर नारियों को मैं नमन करता हूं। वीर नारियों का भी बहुत बड़ा योगदान है कि उन्होंने देश सेवा के लिए शूरवीरों को समर्पित किया। रजत जयंती के अवसर पर उन सभी वीर नारियों को सम्मानित करके गर्व की अनुभूति हो ... Read more

ARTIA ने इनवेस्ट राजस्थान की सफलता के लिए Investment Basket & Resource Mapping का मार्ग सुझाया

जयपुर। अखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस्ट्री एसोसियेशन ने मुख्यमंत्री भजनलाल को पत्र लिखकर सुझाया है कि इस वर्ष के आखिर में जो इनवेस्ट राजस्थान आयोजित किया जा रहा है। उसे सफल एवं रिजल्ट-ओरियंटेड बनाने के लिए रिसोर्स मैपिंग की जाये और इनवेस्टमेंट बास्केट क्रियेट की जाये। इस बारे में टीम आरतिया के इनवेस्टमेंट स्टडी ग्रुप की बैठक हुई थी, जिसमें विष्णु भूत, आशीष सर्राफ, कमल कंदोई, प्रेम बियाणी, अजय गुप्ता, ज्ञान प्रकाश, नरेश चौपड़ा, ओ पी राजपुरोहित, सज्जन सिंह, राजीव सिंहल, दिनेश गुप्ता, कैलाश शर्मा आदि उपस्थित थे। टीम आरतिया के अनुसार राजस्थान की रिसोर्स मैपिंग की जाये, जिसके जरिये ... Read more

Congress बंद नहीं होने देगी इंग्लिश मीडियम स्कूल: डोटासरा

जयपुर। गहलोत सरकार में शुरू हुए इंग्लिश मीडियम स्कूलों को हिंदी मीडियम में बदलने की कवायद पर पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस इंग्लिश मीडियम स्कूलों को किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने देगी।मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि जो लोग अपने बच्चों को महंगी फीस देकर निजी स्कूलों में नहीं पढ़ा सकता है। उन्हें भी इंग्लिश मीडियम की शिक्षा मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों के बेटे तो महंगी प्राइवेट स्कूल में पढ़ेंगे, एमबीबीएस करेंगे और विदेश में पढ़ेंगे, लेकिन गरीब का बच्चा फ्री में इंग्लिश ... Read more