Tag: collectorate
शिक्षकों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन : आरपीएससी सचिव का फूंका पुतला, दीपावली की छुट्टियों में प्रतियोगी परीक्षाएं कराने पर आक्रोश
अजमेर। राजस्थान शिक्षक संघ लोकतांत्रिक ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा समय सारिणी के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर आरपीएससी सचिव का पुतला फूंका। संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम आरपीएससी प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित 11 सूत्री मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा। कलक्ट्रेट के बाहर सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दीपावली की छुट्टियों में प्रतियोगी परीक्षाएं कराने पर आक्रोश जताया और सचिव मेहता का पुतला जलाया। प्रदेश महामंत्री आचार्य ने बताया कि आरपीएससी सचिव ने 12 से 17 अक्टूबर को प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करने की समय सारिणी जारी की है जबकि शिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर में ... Read more