Tag: Coronavirus

भारत में कोरोना के नए सब-वैरिएंट के 21 एक्टिव केस, अब तक 40 देशों में फैल चुका है JN.1

खास बातें 24 घंटे में देश में मिले 614 कोविड केस लक्जमबर्ग में पाया गया था JN.1 का सबसे पहला केस दूसरे स्ट्रेन की तुलना में तेजी से फैलता JN.1 वैरिएंट नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) का नया सब-वैरिएंट (Covid New Sub Variant) भारत में भी दस्तक दे चुका है. अब भारत के तमाम राज्यों में इससे होने वाले इन्फेक्शन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. अब तक कोरोना के सब-वैरिएंट JN.1 (Covid New Strain) के 21 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 19 केस की गोवा में पहचान की गई है, जबकि एक-एक मामले केरल और महाराष्ट्र ... Read more

दिल्ली में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे, सतर्क हुए स्कूल उठा रहे कई कदम

प्रतीकात्मक फोटो. नई दिल्ली: Delhi Cofronavirus: दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के कारण एक बार फिर स्कूली छात्रों को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं, जिसके चलते शिक्षण संस्थान ऑनलाइन कक्षाओं का आयोजन कर रहे हैं और रिकॉर्ड किए हुए लेक्चर छात्रों को भेज रहे हैं. वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि स्कूल बंद नहीं किए जाने चाहिए और इसके बजाय कोविड-19 उचित व्यवहार पर फिर से अमल करने पर जोर देना चाहिए, जिसका फिलहाल बुजुर्ग और युवा पालन नहीं कर हैं. यह भी पढ़ें कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के परिणामस्वरूप स्कूल प्रबंधन कई कदम उठा रहे ... Read more

कोरोनावायरस अपडेट : भारत में नए COVID-19 केसों में 8.8 फीसदी बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में 4,041 नए केस

कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी…. (फाइल फोटो) नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना (Covid-19) के 4,041 नए केस सामने आए. जबकि कुल मामलों की  बात करें तो उनकी संख्या 43, 168,585 हो गई है.  वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 21,177  है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 2,363 लोग ठीक हुए. अब तक कुल 42, 622,757 लोग ठीक हो चुके हैं. कोरोना से अब तक 524,651 लोगों की मौत हुई. पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की कोरोना से मौत हुई.  पिछले 24 घंटे में 12,05,840 वैक्सीनेशन हुआ.  अब तक कुल 1,93,83,72,365 वैक्सीनेशन हुआ. यह भी पढ़ें ये भी पढ़ें- ... Read more

Covid-19 Updates: गौतम बुद्ध नगर में 24 घंटे में कोविड-19 के 70 नए मामले, आठ दिन में 58 बच्चे संक्रमित

गौतम बुद्ध नगर में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 70 नए मामलों की पुष्टि की गयी है. नई दिल्ली : गौतम बुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) जिले में शनिवार को कोविड-19 (Covid-19) के 70 नए मामले आए और इनमें 14 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार आठ दिनों में 58 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने बताया कि दिल्ली से सटे जिले में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 218 हो गई है. हालांकि, पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में आठ लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से ठीक हुए हैं. ... Read more

Covid-19 : भारत में एक दिन में कोरोना के 975 नए मामले दर्ज, 4 मौतें; पॉजिटिविटी रेट 0.32% पर

देश में कोरोना के सक्रिय मामले 11,366 हैं. (प्रतीकात्‍मक) Covid-19 : देश में कोरोना के मामलों (Corona Cases) में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 975 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्‍या बढ़कर 4,30,40,947 हो गई है. वहीं एक दिन पहले 949 मामले सामने आए थे. साथ ही देश में पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई है. इसके चलते कोरोना से अब तक देश में कुल जान गंवाने वाले लोगों की संख्‍या बढ़कर 5,21,747 हो गई है.  यह ... Read more

Uttarakhand Corona Alert: उत्तराखंड में 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 1413 नए केस, एक की मौत

देहरादून. साल 2022 के शुरुआती महीने से ही कोरोना ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. अब तक कई राज्य इस महामारी की चपेट में आ चुकी है. पहाड़ों में भी कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1413 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक की मौत गई है. वहीं 482 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं. नए केस के बाद उत्तरखंड में सक्रिय मामलों की संख्या 4118 हो गई है.प्रदेश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 7.79 प्रतिशत है. उत्तराखंड में रिकवरी रेट वर्तमान में 94.80  प्रतिशत है. वहीं पूरे देश की बात करें ... Read more

UK Election 2022: अब घर से मतदान कर पाएंगे बुजुर्ग वोटर्स, यहां जानिए पूरी प्रक्रिया

देहरादून. साल 2022 यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. इस साल इन दोनों राज्य के अलावा पंजाब, गोवा और मणिपुर में भी विधानसभा चुनाव  (Assembly Election 2022) होंगे.  शनिवार को चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है. यूपी में 10 फरवरी से लेकर सात मार्च तक सात चरणों में मतदान होगा. वहीं उत्तराखंड  (Uttarakhand Assembly Election 2022) , पंजाब और गोवा में 14 फरवरी को एक चरण में वोट डाले जाएंगे. मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा. सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 ... Read more

नवी मुंबई में एक स्कूल के 18 छात्र कोरोना संक्रमित, एक के पिता लौटे थे कतर से

मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई के एक स्कूल में एक छात्र कोरोना संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद टेस्ट कराने पर 18 और छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. जो छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, उसके पिता हालही कतर से लौटे थे, जिसके बाद एहतियातन पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट करवाया गया था. जिसमें उस युवक की रिपोर्ट तो नेगेटिव आई, लेकिन उसका बेटा कोरोना पॉजिटिव पाया गया. यह भी पढ़ें उसके बाद उस युवक का बेटा जिस स्कूल में पढ़ता था, उसके 650 छात्रों का कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसमें 18 और छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए.  मुंबई : ओमिक्रॉन के ... Read more

तेलंगाना में कॉलेज के वार्षिक समारोह के बाद 43 मेडिकल स्‍टूडेंट कोराना पॉजिटिव

प्रतीकात्‍मक फोटो हैदराबाद: तेलंगाना के करीम नगर जिले के चलमेदा आनंद राव इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के कम से 43 मेडिकल स्‍टूडेंट कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं इसके बाद प्रबंधन को क्‍लास सस्‍पेंड करने और कैंपस को बंद करने का फैसला लेना पड़ा है. करीब एक सप्‍ताह पहले कॉलेज का वार्षिक दिवस समारोह (Annual day event) आयोजित हुआ था, यही कोरोना संक्रमण फैलने का कारण माना जा रहा है.  करीम नगर जिले के डिस्ट्रिक्‍ट और हेल्‍थ ऑफिसर डॉक्‍टर जुवेरिया ने बताया कि सरकार को वार्षिक दिवस समारोह और इसमें इतनी बड़ी संख्‍या में लोगों के एकत्रित होने के बारे में ... Read more

Coronavirus India Updates: लेह में कोरोना के केस बढ़े, 15 नवंबर तक स्कूलें बंद

प्रतीकात्मक फोटो. Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक 25 करोड़ 43 लाख से अधिक लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 51 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में COVID-19 के मामले अब घट रहे हैं. कुल संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 44 लाख से अधिक हो चुकी है. भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में ... Read more