Tag: Dainik Navajyoti राजस्थान दैनिक Rajasthan Daily News Ajmer Jaipur kota Udaipur Bikaner beawar jodhpur Bhilwara samachar India Navjyoti दुनिया

पाकिस्तान लगातार कर रहा है साइबर हमले : सैन्य प्रतिष्ठानों की वेबसाइट हैक करने की कोशिश विफल, भारतीय एजेंसियों ने प्रयासों को किया निष्प्रभावी 

नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद भारत की घेराबंदी से हताश पाकिस्तान भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों की वैबसाइटों को हैक करने की निरंतर कोशिश कर रहा है, लेकिन भारत की साइबर सुरक्षा एजेन्सयां इन कोशिशों को निरंतर विफल कर रही हैं। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि भारत द्वारा निरंतर उठाये जा रहे कदमों से बौखलाए पाकिस्तान प्रायोजित हैकर समूह, ‘साइबर ग्रुप एचओएएक्स1337 और ‘नेशनल साइबर क्रू भारतीय वेबसाइटों पर निरंतर साइबर हमले कर रहे हैं। इन समूहों ने कुछ वेबसाइटों में सेंध लगाने के असफल प्रयास किए। साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने इन हैकिंग प्रयासों का तुरंत पता लगाकर उन्हें निष्प्रभावी कर ... Read more

क्रिकेट मैच के दौरान यातायात की विशेष व्यवस्था : एम्बुलेंस एवं आवश्यक सेवाओं के वाहन निर्बाध रूप से कर सकेंगे आवागमन

जयपुर। सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को शाम साढ़े सात बजे से क्रिकेट मैच होगा। इस दौरान यातायात की विशेष व्यवस्था होगी। यूनिवर्सिटी गेट की तरफ से यूनिवर्सिटी मोड़ टोंक रोड़ की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को जनता स्टोर से डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से निकाला जाएगा।  टोंक रोड पर चलने वाले यातायात को वाहनों का अधिक दबाव होने की स्थिति में मैच में आने वाले दर्शको के वाहनों के अलावा सामान्य यातायात को गांधीनगर मोड़ से गांधी सर्किल की तरफ एवं आरबीआई कट से गणेश मंदिर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।  जेडीए चौराहा से रामबाग चौराहा की तरफ ... Read more

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए राजस्थान कबड्डी टीम की तैयारी, कोच शादी में व्यस्त, टीम अस्थाई स्टाफ के हवाले

जयपुर। बिहार में 4 से 15 मई तक आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए राजस्थान की बालकों की कबड्डी टीम जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर हॉल में अभ्यास कर रही है। हालांकि टीम के नियमित कोच दिनेश चौधरी की अनुपस्थिति के चलते प्रशिक्षण की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के पीटीआई राजेन्द्र सिंह और अनुबंधित महिला कोच कमला कुमारी संभाले हैं। राजस्थान खेल परिषद ने अजमेर में तैनात दिनेश चौधरी को कोचिंग कैंप के लिए नियुक्त किया था, लेकिन खिलाड़ियों के अनुसार वे एक दिन भी कैंप में नहीं पहुंचे। खेल परिषद के खेल प्रबंधक एवं खेलो ... Read more

ICSE बोर्ड रिजल्ट घोषित : 10वीं में 99.09% और 12वीं में 99.02% छात्र पास, 12वीं में 1.06 लाख छात्र-छात्राएं हुए थे शामिल

जयपुर। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने बुधवार को ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए। ICSE में 99.09% और ISC में 99.02% विद्यार्थी पास हुए हैं। इस बार करीब 3.5 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी हुआ, जिसमें 10वीं में 2.53 लाख और 12वीं में 1.06 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। सीकर की अविका ने 10वीं में 97% अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया, वहीं गीतांजली और छवि कटारिया ने 96.2% अंक हासिल किए। जयपुर की झील लोढ़ा ने 90% अंकों के साथ सफलता पाई। झील ने बताया कि उन्होंने ... Read more

ऋषि कपूर को उनकी पहली फिल्म मेरा नाम जोकर के लिए मिला था बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल अवॉर्ड

मुंबई। बॉलीवुड में अपने सदाबहार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले ऋषि कपूर को उनकी पहली फिल्म मेरा नाम जोकर के लिए बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल अवॉर्ड मिला था। चार सितंबर 1952 को मुंबई में जन्में ऋषि कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता राज कपूर फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता और निर्माता-निर्देशक थे। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण ऋषि कपूर का रूझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेता बनने के ख्वाब देखने लगे। ऋषि कपूर ने अपने सिने करियर की शुरूआत अपने पिता की निर्मित फिल्म मेरा नाम ... Read more

राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है शिक्षा, छात्रावास महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : दिया कुमारी

झुंझुनू। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि शिक्षा मात्र एक व्यवस्था नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। राजस्थान में झुंझुनू के सैनिक स्कूल में मंगलवार को कैडेट को संबोधित करते हुए दिया कुमारी ने सैनिक स्कूल झुंझुनू के शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विद्यालय विद्यार्थियों को एक समावेशी एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि यह देखकर अत्यंत गर्व होता है कि हमारे युवा कैडेट अभी से सेवा भावना, नैतिकता और देशभक्ति जैसे मूल्यों को आत्मसात कर रहे हैं। यह आने ... Read more

शिक्षा विभाग की वेबसाइट को हैक मामले में एक्सपर्ट कर रहे जांच, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दिए निर्देश

जयपुर। शिक्षा ने कहा है विभाग की वेबसाइट को हैक करने के मामले में शिक्षा मंत्री जी मदन दिलावर कि मामले में एक्सपर्ट से जांच कराई जा रही है कि कंही कोई डेटा तो लीक नहीं हुआ है। मंत्री दिलावर ने बयान जारी कर कहा है कि हमें मिली जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट को पाकिस्तानी हैकर्स ने हैक किया है। उसमें लिखा है कि अगला युद्ध गोलियों से नहीं तकनीक से होगा। हमने अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं कि एक्सपर्ट को बिठाकर और आईटी विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर मामले की जांच की जाए। ... Read more

पहलगाम आतंकी हमला – पाकिस्तान पर हमला कर सकता है भारत : न्यूयॉर्क टाइम्स

वॉशिंगटन। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत, पाकिस्तान पर हमला करने वाला है। अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने चार डिप्लोमेट्स के हवाले से ऐसा दावा किया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 22 अप्रैल को कश्मीर में हुए भयानक और बर्बर आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के दर्जन भर से ज्यादा नेताओं से बात कर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया है कि भारत की राजधानी में 100 मिशनों के डिप्लोमेट्स को भारतीय विदेश मंत्रालय ने ब्रीफिंग के लिए बुलाया था। द न्यूयॉर्क टाइम्स इंटरनेशनल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री ... Read more

काउंटी स्पोर्ट्स एकेडमी और पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन के मध्य हुआ करार, खिलाड़ियों को जमीनी स्तर से नेशनल टीम तक का लक्ष्य

जयपुर। गुलाबी नगर की काउंटी स्पोर्ट्स एकेडमी और बेंगलुरु की प्रकाश पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन के मध्य बैडमिंटन के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने के करार की औपचारिक घोषण की गई।प्रकाश पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमितंटन के संस्थापक प्रकाश पादुकोण ने  के देश से बाहर होने के कारण वीडियो जारी कर काउंटी स्पोर्ट्स से जुड़ने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब राजस्थान के बैडमिंटन खिलाड़ियों को हमारे प्रशिक्षक नवीनतम तकनीक एवं कड़ी मेहनत से तराश कर भविष्य के चैंपियन तैयार करेंगे।   पांच वर्ष का करार हुआ : अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी एवं पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन की आपरेशन हेड ... Read more

निम्स यूनिवर्सिटी ने की वर्ल्ड हेल्थ समिट की बैठक की मेजबानी, वैश्विक स्वास्थ्य मंच को दी नई दिशा 

नई दिल्ली। भारत ने पहली बार वर्ल्ड हेल्थ समिट (WHS) 2025 क्षेत्रीय बैठक की मेजबानी करके वैश्विक स्वास्थ्य मंच को एक नई दिशा दी है। 25 से 27 अप्रैल तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में दुनिया के 1,000 से अधिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, मंत्रियों और नीति निर्माताओं सहित 4,500 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। NIMS यूनिवर्सिटी राजस्थान, अशोका यूनिवर्सिटी और मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHE) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस समिट का विषय “स्वास्थ्य समानता सुनिश्चित करने के लिए पहुंच बढ़ाना” था। वर्ल्ड हेल्थ समिट 2025 में वैश्विक स्वास्थ्य नीति, नवाचार और ... Read more