Tag: Dainik Navajyoti राजस्थान दैनिक Rajasthan Daily News Ajmer Jaipur kota Udaipur Bikaner beawar jodhpur Bhilwara samachar India Navjyoti दुनिया

एआई से स्कूली बच्चों के साथ ही शिक्षकों की होगी निगरानी 

जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से प्रदेश के स्कूली बच्चों के साथ ही शिक्षकों की निगरानी की जाएगी। शिक्षा विभाग विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके) के जरिए यह पहल करेगा। इससे प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नामांकन को लेकर अन्य कवायद होगी। निगरानी के लिए विद्या समीक्षा केंद्र काम करेगा। 9 दिसंबर को राइजिंग राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जयपुर आएंगे। इस दिन इस वीएसके का उद्घाटन किया जा सकता है।  शिक्षा संकुल में हुआ तैयार, पीएम को प्रस्ताव भेजा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उन्नत तकनीक की मदद से शिक्षा को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए शिक्षा संकुल में विद्या समीक्षा केंद्र ... Read more

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मालवीय नगर बाल्मिकी बस्ती में किया आंगनबाड़ी का औचक निरीक्षण

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जयपुर के रामनगरिया स्थित नन्दघर आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास शासन सचिव महेन्द्र सोनी, निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं ओ पी बुनकर उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ने रामनगरिया स्थित नन्दघर आंगनबाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान आधुनिक सुविधाएं, स्मार्ट टीवी, सुसज्ज्ति कक्ष, आधुनिक फर्निचर, पानी की मशीन, बिजली पानी के कनेक्शन सहित सुचारू व्यवस्था, शौचालय की सुविधा, खेल मैदान, पोषण् वाटिका, बच्चों की प्री स्कूल जैसी ईसीसीई गतिविधियां, बच्चों के ग्रोथ मोनिटरिंग उपकरण, पोषण वाटिका आदि को देखकर संतोष जताया।  वहीं उन्होंने मालवीय नगर की बाल्मिकी बस्ती में स्थित आंगनबाड़ी ... Read more

प्रदेश के 33 जिलों के 4010 राजकीय विद्यालयों में 8020 स्मार्ट क्लास रूम और 142 में लैब स्थापित

जयपुर। राज्य सरकार ने 33 जिलों के 4010 राजकीय विद्यालयों में 8020 स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही 142 पीएमश्री उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान संकाय के लिए ऑनलाइन लैब की स्थापना की गई है। ये लैब विद्यार्थियों के लिए विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों को वर्चुअल रूप में प्रयोग कर सरल, सुगम व रोचक तरीके से सीखने में महत्वपूर्ण है।  फ्री में डिजिटल सामग्री  राज्य सरकार ने छात्रों को मुफ्त में डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए राजश्री और ज्ञान संकल्प पोर्टल जैसे कई डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए हैं। इससे ग्रामीण और वंचित वर्गों के छात्रों ... Read more

आरक्षण संघर्ष समिति ने सचिन पायलट से की भर्ती प्रक्रियाओं पर चर्चा 

जयपुर। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट से ओबीसी आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्यों ने मुलाकात की। समिति के सदस्यों ने पायलट को विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की। समिति ने पयलट को ज्ञापन भी दिया।  समिति के सदस्यों ने पायलट से नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर में ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्गों की एसोसिएट प्रोफेसर की सभी 6 सीटों को नोट फाउंड सूटेबल, असिस्टेंट प्रोफेसर के 17 पदों में 13 पदों को नोट फाउंड सूटेबल करने व स्कूल व्याख्याता भर्ती 2024 में पद वृद्धि, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड 2 भर्ती में आरक्षण नियमों के अनुसार संशोधित विज्ञापन जारी करवाने, ग्राम विकास ... Read more

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत खेलों में एक दर्जन निजी संस्थानों ने किया एमओयू

जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत करीब एक दर्जन निजी संस्थानों ने प्रदेश में खेलों के विकास के लिए एमओयू साइन किए हैं। इससे खेलों के क्षेत्र में करीब 15 हजार करोड़ का निवेश होगा और करीब 45 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध होगा। प्रदेश में निजी क्षेत्र में तीन नये खेल विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएंगे और कई खेलों की एकेडमी स्थापित होंगी। निजी क्षेत्र के इस समर्थन से प्रदेश में जहां अत्याधुनिक खेल सुविधाओं का विकास होगा, वहीं भविष्य में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे खिलाड़ी उभरकर सामने आएंगे। रॉयल मल्टी ... Read more

राइजिंग राजस्थान समिट के 9 दिसम्बर को आयोजित होने के उपलक्ष में शिक्षा संकुल में समारोह का आयोजन

जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के 9 दिसम्बर को आयोजित होने के उपलक्ष में शिक्षा संकुल में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के माध्यम से शिक्षा का कायाकल्प होगा और प्रदेश के सरकारी स्कूल आगामी दिनों में नए रूप में सामने आएंगे, क्योंकि भामाशाह के माध्यम से स्कूलों को खूब सहयोग मिल रहा है, जिसके माध्यम से सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में सरकार शिक्षा को लेकर ... Read more

प्रवासियों के लिए स्थापित हों ‘‘समस्या समाधान प्रकोष्ठ’’: आरतिया

जयपुर। अखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन ने राजस्थान सरकार से आग्रह किया है कि राईजिंग राजस्थान के अवसर पर प्रदेश में प्रवासी राजस्थानियों के लिए समस्या समाधान प्रकोष्ठ की स्थापना करे, ताकि प्रवासी राजस्थानियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो। टीम आरतिया की एक उच्च स्तरीय बैठक में इस विषय पर चर्चा की गई, बैठक में आशीष सर्राफ, विष्णु भूत, कमल कंदोई, प्रेम बियाणी, ओ.पी. राजपुरोहित, सज्जन सिंह, कैलाश शर्मा, ज्ञान प्रकाश, सौरभ शर्मा, अमन जैन, विक्रम सराफ, विशाल माखरिया, तरूण शारदा एवं एच.एम. जौहरी समेत अनेक प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे। टीम आरतिया के अनुसार राजस्थान के जो ... Read more

'फाइनेंशियल लिटरेसी एंड फोक आर्ट' विषय पर होगा जयपुर हिस्ट्री फेस्टिवल, 10 हजार छात्र लेंगे भाग

जयपुर।महाराजा सवाई मान सिंह (एमएसएमएस) द्वितीय संग्रहालय ट्रस्ट की शिक्षा शाखा 3 से 6 दिसंबर तक जयपुर के सिटी पैलेस में वार्षिक जयपुर हिस्ट्री फेस्टिवल (जेएचएफ) होगा।यह चार दिवसीय फेस्टिवल प्रतिदिन सुबह प्रार्थना के साथ शुरू होगा, जिसके बाद सुबह 8.30 से सुबह 10.30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक एग्जीबिशन और शिल्प कार्यशालाएं आयोजित होंगी। एमएसएमएस द्वितीय संग्रहालय के चेयरमैन पद्मनाभ सिंह ने कहा कि जयपुर हिस्ट्री फेस्टिवल के पिछले सफल आयोजनों की तरह, इस वर्ष भी एक नई थीम ‘फाइनेंशियल लिटरेसी एंड फोक आर्ट’ के साथ जेएचएफ का आयोजन किया जाएगा। इस फेस्टिवल ... Read more

तमिलनाडु में भूस्खलन की चपेट में आया आवास, एक ही परिवार के 7 सदस्य फंसे

तिरुवन्नामलाई। तमिलनाडु में तिरुवन्नामलाई में अन्नामलाईयार पहाड़ियों पर स्थित एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें 2 परिवारों के 5 बच्चों सहित 7 सदस्यों के फंसे होने की आशंका है। कलेक्टर डी. भास्कर पांडियन ने बचाव अभियान का निरीक्षण करने के बाद बताया कि वीओसी नगर में 11वीं स्ट्रीट पर स्थित घर पहाड़ियों पर भूस्खलन के बाद मलबे में दब गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस, तमिलनाडु अग्निशमन और बचाव कर्मियों को सूचना दी, जिसके बाद सभी टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और फंसे हुए लोगों को बचाने का प्रयास कर रही हैं।  उन्होंने बताया कि लगातार बचाव अभियान में ... Read more

देश-प्रदेश में ऐसे खेल विश्वविद्यालय स्थापित हों, जिनका दृष्टिकोण स्पोर्ट्स फर्स्ट रहे, केवल डिग्रियां नहीं

जयपुर। ओलंपिक और दीगर अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की पदक तालिका में भारत को शीर्ष देशों की श्रेणी में पहुंचने के लिए अपनी शिक्षा नीति में बदलाव की दरकार है। प्रदेश में ऐसे खेल विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएं जो पूरी तरह स्पोर्ट्स एजुकेशन और ट्रेनिंग आधारित हों। जो पारंपरिक विश्वविद्यालयों से इतर स्पोर्ट्स फर्स्ट के दृष्टिकोण पर काम करें। जहां खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के लिए अत्याधुनिक उपकरण और उच्चगुणवत्ता की कोचिंग हो। भारत और चीन समेत अन्य एशियाई देशों के ओलंपिक इतिहास के अध्ययन के बाद गुरु स्पोर्ट्स स्किल प्रमोशन फाउण्डेशन जयपुर के युवा मानस गर्ग ने ये रिपोर्ट तैयार की है। ... Read more