Tag: Dainik Navajyoti राजस्थान दैनिक Rajasthan Daily News Ajmer Jaipur kota Udaipur Bikaner beawar jodhpur Bhilwara samachar India Navjyoti दुनिया

बिहार में मिट्टी के टीले में दबकर बहनों सहित 4 बच्चियों की मौत, एक घायल

बक्सर। बिहार में बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह मिट्टी के टीले में दबकर दो सगी बहन समेत चार बच्चियों की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गयीं। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सरेंजा गांव स्थित राजकीय बुनियादी स्कूल के समीप पांच बच्चियां मिट्टी के चूल्हे और घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई थीं। इस दौरान मिट्टी का पुराना टीला अचानक भरभरा कर गिर गया और सभी बच्चियां उसके नीचे दब गयीं। आसपास मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर सभी बच्चियों ... Read more

एमिटी जयपुर में इनोवेशन और टेक्नोलॉजी बेस्ड व्हेक हैकाथॉन-3.0

जयपुर। एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान में इनोवेशन और टेक्नोलॉजी बेस्ड दो दिवसीय व्हेक हैकाथॉन-3.0 का सफलतापूर्वक समापन हुआ, जिसका उद्देश्य क्रिएटिव सॉल्यूशन के माध्यम से रीयल वर्ल्ड प्रॉब्लम्स को हल करने के लिए यंग माइंडस को सशक्त बनाना था। वर्कशॉप का आयोजन एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान की आईईईई स्टूडेंट ब्रांच की ओर से किया गया। उद्घाटन सत्र में यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर जी.के. आसेरी ने अतिथियों का स्वागत किया। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और कार्यक्रम के संरक्षक प्रोफेसर अमित जैन ने सराहना करते हुए बधाई दी। एमिटी इनोवेशन इनक्यूबेटर की डिप्टी डायरेक्टर प्रोफेसर मंजू कौशिक ने प्रॉब्लम्स सॉल्विंग और इनोवेशन ... Read more

प्रदेश को नंबर एक बनाने का लक्ष्य निर्धारित करेंगे संस्थाप्रधान

जयपुर। परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 की पूर्व तैयारियों को लेकर डॉ. राधाकृष्णन शिक्षा संकुल में गुरुवार को बैठक आयोजित हुई। इसमें राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में आगामी सर्वेक्षण के लिए सभी विद्यालयों की तैयारियों का गहन मूल्यांकन किया गया और राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर लाने की योजना बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त अविचल चतुर्वेदी ने सर्वेक्षण में राजस्थान को प्रथम स्थान पर लाने का लक्ष्य निर्धारित करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों, पीओ एवं संस्था प्रधानों को जिला ... Read more

दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट ने दिया ग्रैप-4 जारी रखने का आदेश

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में स्कूलों को छोड़कर सभी मामलों में 2 दिसंबर तक ग्रैप-4 जारी रखने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट में साफ है कि ग्रैप-4 को लागू करने में प्रशासन पूरे तरीके से विफल रहा है। कोर्ट ने इस संबंध में एनसीआर के राज्यों से जवाब तलब किया है कि ग्रैप-4 का उल्लंघन प्रभावी तरीके से कैसे रोका जाए। सुनवाई के दौरान एएसजी ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि दिल्ली में दाखिल होने के लिए दिल्ली के अन्य राज्यों से जुड़ी सीमाओं पर 113 प्वाइंट हैं। करीब ... Read more

अरुणाचल प्रदेश: आर्मी को देख पहाड़ों पर चढ़ जाते थे लोग, आज उन्हीं आदिवासियों के दुख-दर्द बांट रही है सेना

इटानगर। एक समय ऐसा था, जब सेना की गाड़ी देखते ही आदिवासी क्षेत्र के लोग पहाड़ों पर चढ़ जाते थे, लेकिन आज समय के साथ ही स्थितियां बदल गई है। अब देश की सुरक्षा का जिम्मा  संभाल रही भारतीय सेना अब  उन्हीं  आदिवासियों के हर दुख दर्द बांटने के साथ उन्हें मुख्य धारा में लाने का काम कर रही है। भारतीय सेना ‘ऑपरेशन सद्भावना’ के तहत बहुत से परोपकारी कार्य कर रही है। दूर-दराज के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने के साथ ही अविकसित क्षेत्रों में विविध परियोजनाएं चला रही है। अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग जिले के सद्भावना ... Read more

शीतकालीन छुट्टियों के दौरान निर्धारित की परीक्षाएं, शिक्षकों ने जताया आक्रोश

जयपुर। प्रदेश के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों के दौरान छात्रों की परीक्षाएं निर्धारित की है। इस पर प्रदेशभर के शिक्षकों ने आक्रोश जताया है। अब परीक्षा कार्यक्रम या शीतकालीन अवकाश दोनों में से एक में बदलाव होना तय है। फिलहाल शिक्षा विभाग परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव करने पर विचार कर रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा 9 से 12वीं तक समान परीक्षा योजना के तहत जारी अर्द्धवार्षिक परीक्षा कार्यक्रम में शीतकालीन अवकाश के दौरान परीक्षाएं निर्धारित करने से प्रदेश के शिक्षक वर्ग में आक्रोश है। शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूलों के संचालन के लिए जारी शिविरा ... Read more

नेत्रहीन अध्यापक को प्रताड़ित करने के मामले में शिक्षा मंत्री हुए सख्त

जयपुर। नेत्रहीन अध्यापक को प्रताड़ित करने का मामला शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के पास पहुंच गया है, जिसको लेकर दिलावर सख्त हो गए है और जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए है। शिक्षा मंत्री ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, करतारपुरा में पदस्थापित नेत्रहीन अध्यापक लेवल-1 अजय देवेंदा को प्रताड़ित करने के मामले में सख्त नाराजगी प्रकट करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक, जयपुर ग्रामीण कृष्ण पल सिंह, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजू तथा आरोपी रेखा सोनी अध्यापक लेवल-1 के खिलाफ कठोर कार्रवाई के आदेश संयुक्त निदेशक शिक्षा मंजू शर्मा को दिए ... Read more

बहन के संग नहाने गया बच्चा 80 फीट गहरे कुएं में गिरा

लालसोट। उपखंड की ग्राम पंचायत खटूम्बर के ग्राम धौण में मंगलवार सुबह स्कूल जाने से पूर्व बहन के साथ कुएं पर नहाने गए 6 वर्षीय बच्चा पैर फिसलने से 80 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। बहन चिल्लाने लगी तो मौके पर परिवार व गांव के लोग जुट गए। बच्चे के चचेरे भाई भजनलाल ने बताया कि मृतक ऋषभ गांव के सरकारी स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था। वह सुबह नहाने के लिए बड़ी बहन शीनू के साथ कुएं पर गया। कुएं के चारों तरफ जमीन समतल है। वहां ऋषभ का पैर फिसल गया और वह कुएं में जा ... Read more

कैरम : दुनिया में बजता है भारत का डंका

जयपुर। क्रिकेट के ग्लेमर, हॉकी के स्वर्णिम इतिहास और कुछ चुनिंदा खेलों की चमक के बीच एक खेल ऐसा भी है, जिसमें दुनिया में सिर्फ भारत का डंका बजता है। इस खेल ने देश को एक-दो नहीं दो दर्जन से ज्यादा वर्ल्ड चैंपियनशिप और वर्ल्ड कप विजेता दिए हैं। लेकिन भारत से ही निकला कैरम का ये खेल आज घर में ही अनदेखी का शिकार बना है। भले ही हर घर में ये खेल खेला जाता है लेकिन स्कूली खेलों में इसे कभी स्थाई जगह नहीं मिल सकी। ये पीड़ा है कैरम फेडरेशन ऑफ इंडिया की महासचिव भारती नारायण की। ... Read more

प्रदेश में स्कूल शिक्षा का बदलेगा पाठ्यक्रम, तैयारियां हुई शुरू 

जयपुर। प्रदेश के स्कूल शिक्षा के पाठ्यक्रमों में बदलव किया जाएगा। इसको लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके तहत एआई और आईटी को विद्यालय एजुकेशन में शामिल करने की पहल की जा रही है। राज्य सरकार की बनाई गई राज्य स्तरीय पाठ्यक्रम समिति आईटी और एआई को स्कूल पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने का प्रयास कर रही है। समिति का मानना है कि यदि भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बनना है तो छात्रों को स्कूल स्तर से ही इन क्षेत्रों में दक्ष बनाना होगा। शिक्षा विभाग ने राजस्थान में स्कूल शिक्षा के पाठ्यक्रम की समीक्षा प्रारंभ ... Read more