Tag: Dainik Navajyoti राजस्थान दैनिक Rajasthan Daily News Ajmer Jaipur kota Udaipur Bikaner beawar jodhpur Bhilwara samachar India Navjyoti दुनिया
प्रदेश के 33 जिलों के 4010 राजकीय विद्यालयों में 8020 स्मार्ट क्लास रूम और 142 में लैब स्थापित
जयपुर। राज्य सरकार ने 33 जिलों के 4010 राजकीय विद्यालयों में 8020 स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही 142 पीएमश्री उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान संकाय के लिए ऑनलाइन लैब की स्थापना की गई है। ये लैब विद्यार्थियों के लिए विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों को वर्चुअल रूप में प्रयोग कर सरल, सुगम व रोचक तरीके से सीखने में महत्वपूर्ण है। फ्री में डिजिटल सामग्री राज्य सरकार ने छात्रों को मुफ्त में डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए राजश्री और ज्ञान संकल्प पोर्टल जैसे कई डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए हैं। इससे ग्रामीण और वंचित वर्गों के छात्रों ... Read more
आरक्षण संघर्ष समिति ने सचिन पायलट से की भर्ती प्रक्रियाओं पर चर्चा
जयपुर। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट से ओबीसी आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्यों ने मुलाकात की। समिति के सदस्यों ने पायलट को विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की। समिति ने पयलट को ज्ञापन भी दिया। समिति के सदस्यों ने पायलट से नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर में ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्गों की एसोसिएट प्रोफेसर की सभी 6 सीटों को नोट फाउंड सूटेबल, असिस्टेंट प्रोफेसर के 17 पदों में 13 पदों को नोट फाउंड सूटेबल करने व स्कूल व्याख्याता भर्ती 2024 में पद वृद्धि, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड 2 भर्ती में आरक्षण नियमों के अनुसार संशोधित विज्ञापन जारी करवाने, ग्राम विकास ... Read more
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत खेलों में एक दर्जन निजी संस्थानों ने किया एमओयू
जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत करीब एक दर्जन निजी संस्थानों ने प्रदेश में खेलों के विकास के लिए एमओयू साइन किए हैं। इससे खेलों के क्षेत्र में करीब 15 हजार करोड़ का निवेश होगा और करीब 45 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध होगा। प्रदेश में निजी क्षेत्र में तीन नये खेल विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएंगे और कई खेलों की एकेडमी स्थापित होंगी। निजी क्षेत्र के इस समर्थन से प्रदेश में जहां अत्याधुनिक खेल सुविधाओं का विकास होगा, वहीं भविष्य में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे खिलाड़ी उभरकर सामने आएंगे। रॉयल मल्टी ... Read more
राइजिंग राजस्थान समिट के 9 दिसम्बर को आयोजित होने के उपलक्ष में शिक्षा संकुल में समारोह का आयोजन
जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के 9 दिसम्बर को आयोजित होने के उपलक्ष में शिक्षा संकुल में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के माध्यम से शिक्षा का कायाकल्प होगा और प्रदेश के सरकारी स्कूल आगामी दिनों में नए रूप में सामने आएंगे, क्योंकि भामाशाह के माध्यम से स्कूलों को खूब सहयोग मिल रहा है, जिसके माध्यम से सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में सरकार शिक्षा को लेकर ... Read more
प्रवासियों के लिए स्थापित हों ‘‘समस्या समाधान प्रकोष्ठ’’: आरतिया
जयपुर। अखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन ने राजस्थान सरकार से आग्रह किया है कि राईजिंग राजस्थान के अवसर पर प्रदेश में प्रवासी राजस्थानियों के लिए समस्या समाधान प्रकोष्ठ की स्थापना करे, ताकि प्रवासी राजस्थानियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो। टीम आरतिया की एक उच्च स्तरीय बैठक में इस विषय पर चर्चा की गई, बैठक में आशीष सर्राफ, विष्णु भूत, कमल कंदोई, प्रेम बियाणी, ओ.पी. राजपुरोहित, सज्जन सिंह, कैलाश शर्मा, ज्ञान प्रकाश, सौरभ शर्मा, अमन जैन, विक्रम सराफ, विशाल माखरिया, तरूण शारदा एवं एच.एम. जौहरी समेत अनेक प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे। टीम आरतिया के अनुसार राजस्थान के जो ... Read more
'फाइनेंशियल लिटरेसी एंड फोक आर्ट' विषय पर होगा जयपुर हिस्ट्री फेस्टिवल, 10 हजार छात्र लेंगे भाग
जयपुर।महाराजा सवाई मान सिंह (एमएसएमएस) द्वितीय संग्रहालय ट्रस्ट की शिक्षा शाखा 3 से 6 दिसंबर तक जयपुर के सिटी पैलेस में वार्षिक जयपुर हिस्ट्री फेस्टिवल (जेएचएफ) होगा।यह चार दिवसीय फेस्टिवल प्रतिदिन सुबह प्रार्थना के साथ शुरू होगा, जिसके बाद सुबह 8.30 से सुबह 10.30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक एग्जीबिशन और शिल्प कार्यशालाएं आयोजित होंगी। एमएसएमएस द्वितीय संग्रहालय के चेयरमैन पद्मनाभ सिंह ने कहा कि जयपुर हिस्ट्री फेस्टिवल के पिछले सफल आयोजनों की तरह, इस वर्ष भी एक नई थीम ‘फाइनेंशियल लिटरेसी एंड फोक आर्ट’ के साथ जेएचएफ का आयोजन किया जाएगा। इस फेस्टिवल ... Read more
तमिलनाडु में भूस्खलन की चपेट में आया आवास, एक ही परिवार के 7 सदस्य फंसे
तिरुवन्नामलाई। तमिलनाडु में तिरुवन्नामलाई में अन्नामलाईयार पहाड़ियों पर स्थित एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें 2 परिवारों के 5 बच्चों सहित 7 सदस्यों के फंसे होने की आशंका है। कलेक्टर डी. भास्कर पांडियन ने बचाव अभियान का निरीक्षण करने के बाद बताया कि वीओसी नगर में 11वीं स्ट्रीट पर स्थित घर पहाड़ियों पर भूस्खलन के बाद मलबे में दब गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस, तमिलनाडु अग्निशमन और बचाव कर्मियों को सूचना दी, जिसके बाद सभी टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और फंसे हुए लोगों को बचाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने बताया कि लगातार बचाव अभियान में ... Read more
देश-प्रदेश में ऐसे खेल विश्वविद्यालय स्थापित हों, जिनका दृष्टिकोण स्पोर्ट्स फर्स्ट रहे, केवल डिग्रियां नहीं
जयपुर। ओलंपिक और दीगर अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की पदक तालिका में भारत को शीर्ष देशों की श्रेणी में पहुंचने के लिए अपनी शिक्षा नीति में बदलाव की दरकार है। प्रदेश में ऐसे खेल विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएं जो पूरी तरह स्पोर्ट्स एजुकेशन और ट्रेनिंग आधारित हों। जो पारंपरिक विश्वविद्यालयों से इतर स्पोर्ट्स फर्स्ट के दृष्टिकोण पर काम करें। जहां खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के लिए अत्याधुनिक उपकरण और उच्चगुणवत्ता की कोचिंग हो। भारत और चीन समेत अन्य एशियाई देशों के ओलंपिक इतिहास के अध्ययन के बाद गुरु स्पोर्ट्स स्किल प्रमोशन फाउण्डेशन जयपुर के युवा मानस गर्ग ने ये रिपोर्ट तैयार की है। ... Read more
बिहार में मिट्टी के टीले में दबकर बहनों सहित 4 बच्चियों की मौत, एक घायल
बक्सर। बिहार में बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह मिट्टी के टीले में दबकर दो सगी बहन समेत चार बच्चियों की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गयीं। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सरेंजा गांव स्थित राजकीय बुनियादी स्कूल के समीप पांच बच्चियां मिट्टी के चूल्हे और घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई थीं। इस दौरान मिट्टी का पुराना टीला अचानक भरभरा कर गिर गया और सभी बच्चियां उसके नीचे दब गयीं। आसपास मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर सभी बच्चियों ... Read more
एमिटी जयपुर में इनोवेशन और टेक्नोलॉजी बेस्ड व्हेक हैकाथॉन-3.0
जयपुर। एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान में इनोवेशन और टेक्नोलॉजी बेस्ड दो दिवसीय व्हेक हैकाथॉन-3.0 का सफलतापूर्वक समापन हुआ, जिसका उद्देश्य क्रिएटिव सॉल्यूशन के माध्यम से रीयल वर्ल्ड प्रॉब्लम्स को हल करने के लिए यंग माइंडस को सशक्त बनाना था। वर्कशॉप का आयोजन एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान की आईईईई स्टूडेंट ब्रांच की ओर से किया गया। उद्घाटन सत्र में यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर जी.के. आसेरी ने अतिथियों का स्वागत किया। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और कार्यक्रम के संरक्षक प्रोफेसर अमित जैन ने सराहना करते हुए बधाई दी। एमिटी इनोवेशन इनक्यूबेटर की डिप्टी डायरेक्टर प्रोफेसर मंजू कौशिक ने प्रॉब्लम्स सॉल्विंग और इनोवेशन ... Read more