Tag: Dainik Navajyoti राजस्थान दैनिक Rajasthan Daily News Ajmer Jaipur kota Udaipur Bikaner beawar jodhpur Bhilwara samachar India Navjyoti दुनिया

शिक्षा विभाग : अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरणों का समय पर होगा निस्तारण

जयपुर। शिक्षा विभाग अपने कार्मिकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने की पहल की है। इसमें समय पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जाएगी। राजस्थान राज्य कर्मचारियों के आश्रितों को तुरन्त राहत प्रदान करने के लिए राज्य सरकार के कार्मिक विभाग की जारी अधिसूचना के अनुसार आश्रित को अनुकपात्मक नियुक्ति दी की जाती है, जिसमें आश्रितों को राहत प्रदान करने के लिए प्रावधानों में समय-समय पर संशोधन भी जारी किए गए है। राज्य सरकार की ओर से आवश्यकता अनुसार प्रकरणों में वांछित शिथिलन प्रदान करने की स्वीकृति भी प्रदान की है। इसके बावजूद भी यदि अनुकंपा ... Read more

प्रबंध पोर्टल पर व्यय विवरण को करना होगा अपडेट

जयपुर। शिक्षा विभाग के प्रबंध पोर्टल पर व्यय विवरण को अब नियमित रूप से अपडेट करना होगा। इसे लेकर राज्य परियोजना निदेशक ने दिशा-निर्देश दिए है। साथ ही समग्र शिक्षा स्टार्स प्रोजेक्ट एवं पीएमश्री गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट को लेकर निर्देश जारी किए, जिससे की सभी काम समय पर हो सके। राधाकृष्णन शिक्षा संकुल में समग्र शिक्षा स्टार्स प्रोजेक्ट एवं पीएमश्री गतिविधियों को लेकर बैठक हुई जिसमें समग्र शिक्षा के विभिन्न प्रोजेक्ट्स और पीएमश्री गतिविधियों की प्रगति का आंकलन करना और कार्य योजना के तहत आगामी लक्ष्यों को सुनिश्चित किया गया। राज्य परियोजना निदेशक अविचल चतुर्वेदी ने अधिकारियों से व्यय ... Read more

गोविंद डोटासरा ने सरकार पर किया हमला, स्कूलों को बंद करने की साजिश के तहत अटकाना चाहते हैं भर्ती

जयपुर। महात्मा गांधी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति में बोनस अंक मामले में कोर्ट की टिप्पणी के बाद पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भजनलाल सरकार और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर हमला बोला है। डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संज्ञान लें और गरीबों व मध्यम वर्ग के बच्चों को इंग्लिश स्कूलों में पढ़ने दीजिए।  पहले स्कूलों को बंद करने का षड्यंत्र किया, फिर शिक्षकों की नियुक्ति में गड़बड़झाला और अब बोनस अंक पर हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद भी नियमों के विरूद्ध इंटरव्यू से चयन प्रक्रिया का आदेश या तो शिक्षा मंत्री अपने चहेतों को लगाने के चक्कर ... Read more

भाजपा ने हनुमान बेनीवाल की चुनाव आयोग से की शिकायत 

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव में वोटर को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल की चुनाव आयोग से शिकायत की है। शिकायत में बताया गया है कि हनुमान बेनीवाल ने खींवसर में अपनी कनिका बेनीवाल के चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री जयंत पटेल से मुलाकात की बात कही।  बेनीवाल ने कहा कि यहां के एक स्थानीय स्कूल के जर्जर भवन को ठीक करने का फैसला उन्होंने पटेल से करवाया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोग को कहा गया है कि बेनीवाल की पटेल से मुलाकात ही नहीं हुई ... Read more

शिक्षा के नाम पर लिया जाता है टैक्स व सेस

नरेन्द्र चौधरी शिक्षा या पढ़ाई जीवन में कितना महत्व रखती है, यह इस बात से साबित होता है कि देश के कई खिलाड़ियों ने ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करके मेडल जीते, लेकिन कभी खेलों के कारण पढ़ाई को नहीं छोड़ा। खेलों के साथ- साथ पढ़ाई पर भी गंभीरता से फोकस रखा। ओलंपिक में मेडल जीतना बड़ी उपलिब्ध होती है। प्रतिस्पर्धा इतनी कठिन और चुनौतीपूर्ण होती है कि उसकी तैयारी में कई-कई घंटों की कठिन मेहनत की जाती है। समय का अभाव भी रहता है। फिर भी शिक्षा को लेकर गंभीर रहना किसी चुनौती से कम नहीं होता। कई खिलाड़ियों ने ... Read more

कैसे हो बेहतर पुलिसिंग : प्रदेश में विवादों में 859 एसआई की भर्ती, पहले से हर दूसरा पद खाली

जयपुर। प्रदेश पुलिस बेड़े में उप निरीक्षक (एसआई) की पहले से ही बड़ी संख्या में कमी चल रही है और हाल में एसआई भर्ती परीक्षा 2021 के 859 पदों पर भी रद्द होने का संकट मंडरा रहा है। यदि यह भर्ती निरस्त कर दी जाती है, तो आने वाले समय में प्रदेश पुलिस में एसआई के पद और भी बड़ी संख्या में कम हो जाएंगे। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश पुलिस में एसआई का हर दूसरा पदा खाली है। ऐसे में थानों समेत अन्य पुलिस के विभागों में एसआई की कमी बढ़ती जाएगी। एसआई के इन 859 ... Read more

एजुकेशन प्री-समिट की तैयारियां पूरी, अधिकारियों ने देखी व्यवस्थाएं

जयपुर। प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र को सही करने के लिए राइजिंग राजस्थान: प्री एजुकेशन समिट-2024 एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। इसमें विभिन्न योजनाओं और नीतियों को प्रस्तुत किया जाएगा। इनमें विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा को सुलभ और सशक्त बनाने पर जोर दिया जाएगा, ताकि इन क्षेत्रों के बच्चों को भी बेहतरीन शिक्षा मिल सकेगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को प्री-समिट की सभी तैयारियां को लेकर चर्चा की और अंतिम रूप दिया गया। स्कूल शिक्षा, भाषा एवं पुस्तकालय, पंचायती राज (प्रारंभिक शिक्षा) विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल, खेल एवं युवा मामले विभाग के ... Read more

बिबेक देबरॉय का निधन, मोदी के आर्थिक सलाहकार परिषद के थे अध्यक्ष 

नई दिल्ली। अर्थशास्त्री एवं प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय का निधन हो गया। दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज के पूर्व छात्र देबरॉय 2019 तक सरकारी थिंक-टैंक नीति आयोग के सदस्य भी थे। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. देबरॉय को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह एक महान विद्वान थे, जिनकी अर्थशास्त्र, इतिहास, संस्कृति, राजनीति, अध्यात्म और अन्य विविध क्षेत्रों में काफी पकड़ रही। मोदी ने एक्स पर लिखा कि मैं डॉ. देबरॉय को कई वर्षों से जानता हूं। अपने कार्यों के माध्यम से उन्होंने भारत के बौद्धिक ... Read more

पावर ग्रिड कर्मचारियों ने निकाला सतर्कता मार्च

जयपुर। केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशा निर्देश में पावरग्रिड, देश भर में 28 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है। इसके तहत आज जवाहर सर्कल जयपुर के पास नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया तथा पावरग्रिड जयपुर के सभी कर्मचारी एवं आधिकारियों ने सतर्कता जागरूकता मार्च निकाला। इज मौके पर पावरग्रिड, राजस्थान प्रोजेक्ट्स के प्रमुख अभिनव वर्मा, मुख्य महाप्रबंधक भी शामिल हुए। पावरग्रिड अपने राजस्थान प्रोजेक्ट्स के विभिन्न कार्यालयों के माध्यम से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान नुक्कड़ नाटक, वल्कथॉन, स्कूलों/कालेजों में प्रतियोगिता तथा ग्राम सभा का आयोजन कर राष्ट्र की प्रगति का संदेश जन-जन तक ... Read more

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की सूचना पर झालावाड़ जिले में थाना गंगधार पुलिस द्वारा जेता खेड़ी रोड स्थित गर्ल्स स्कूल के पास एक शातिर बदमाश युवराज सिंह पुत्र अमर सिंह राजपूत (19) निवासी गणेश गली, गंगाधर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक अवैध देशी पिस्टल और 2 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स दिनेश एमएन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की एजीटीएफ टीम लगातार सक्रिय गैंगस्टर्स, हार्डकोर बदमाशों, ईनामी अपराधियों, अवैध मादक पदार्थ व हथियार तस्करों ... Read more