Tag: Dainik Navajyoti राजस्थान दैनिक Rajasthan Daily News Ajmer Jaipur kota Udaipur Bikaner beawar jodhpur Bhilwara samachar India Navjyoti दुनिया

मोदी ने डिजिटल अरेस्ट पर 'मन की बात' कार्यक्रम में जताई चिंता, एक ऑडियो रिकार्डिंग सुनाकर किया सचेत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल अरेस्ट पर चिंता जताते हुए इससे बचने के लिये तीन चरणों ‘रुको, सोचो और कार्रवाई करो’ पर अमल करने का आग्रह किया। मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में साइबर के नये अपराध द्वारा लोगों को परेशान करने पर चिंता व्यक्त करते हुए एक ऑडियो रिकार्डिंग सुनाई। उन्होंने कहा कि ये ऑडियो सिर्फ जानकारी के लिए नहीं है, ये कोई मनोरंजन वाला ऑडियो नहीं है, एक गहरी चिंता को लेकर के ऑडियो आया है। आपने अभी जो बातचीत सुनी, वो डिजिटल अरेस्ट के फरेब की है। यह बातचीत एक पीडि़त और ... Read more

अवकाश के दिन पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़ 

जयपुर। अवकाश के दिन शहर के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़भाड़ देखने को मिल रही है। हवामहल स्मारक में देशी और विदेशी पर्यटकों के साथ स्कूली बच्चों के ग्रुप भी बड़ी तादाद में आ रहे हैं। ऐसे में बच्चे भी यहाँ की ऐतिहासिक धरोहरों से मुखातिब हो रहे हैं।  हवामहल स्मारक में दोपहर डेढ़ बजे तक 2250 और आमेर महल में करीब 2928 पर्यटक आ चुके हैं। वहीं जंतर मंतर स्मारक, ईसरलाट में भी पर्यटकों की उपस्थिति देखने को मिल रही है।

उत्तराखंड में स्कूल नहीं आए शिक्षक, छात्रों ने स्वयं ही दे दी परीक्षा

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी में सरकारी शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का बड़ा प्रमाण देखने को मिला है। यहां विद्यालय में परीक्षा कराने के लिए ही शिक्षक स्कूल नहीं आए। यह मामला टिहरी जिले में जूनियर हाईस्कूल नेल्डा में देखने को मिला। इस स्कूल में 2 विषयों की परीक्षा होने वाली थी, लेकिन परीक्षा कराने के लिए शिक्षक ही स्कूल नहीं आए।  स्कूल में जब शिक्षक नहीं आए, तो छात्रों ने स्वयं ही परीक्षा दे दी। छात्रों ने स्वयं पेपर वितरीत किए और परीक्षा दे दी। इस स्कूल में 2 शिक्षक तैनात है, लेकिन परीक्षा के समय एक भी स्कूल में ... Read more

राइजिंग प्री-समिट : कृष्ण कुणाल ने की तैयारियों की समीक्षा 

जयपुर। शासन सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल ने सचिवालय में राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत शिक्षा विभाग की आयोजित होने वाली प्री-समिट की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा कर व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव लिए तथा प्रभारी अधिकारियों को अन्य विभागों के साथ समन्वय रखते हुए आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए।  इस अवसर पर शासन सचिव खेल एवं युवा मामले नीरज के पवन ने बताया कि प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को समुचित प्रशिक्षण की व्यवस्था के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके फलस्वरूप खेल के क्षेत्र में निवेशक रूचि ले ... Read more

जन्म तिथि का आधिकारिक प्रमाण नहीं है आधार कार्ड: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि ‘आधार कार्ड’ जन्म तिथि का आधिकारिक प्रमाण नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने सरोज और अन्य की पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ अपील स्वीकार कर ली, जिसमें आधार कार्ड में दर्ज जन्म तिथि के आधार पर सड़क दुर्घटना में मृत्यु के लिए उन्हें दिए जाने वाले मुआवजे को कम कर दिया गया था। स्कूल के प्रमाण पत्र को सही मानाशीर्ष अदालत ने मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण द्वारा स्कूल छोड़ने के प्रमाण पत्र के आधार पर मृतक की आयु निर्धारित करने और मुआवजा तय करने के आदेश को ... Read more

चिली में एक स्कूल में उपकरणों के प्रयोग के कारण विस्फोट, 35 लोग घायल

सैंटियागो। चिली में एक स्कूल के अंदर विस्फोटक उपकरणों के प्रयोग के कारण हुए विस्फोट में कम से कम 35 छात्र घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। सैन्यीकृत पुलिस के लेफ्टिनेंट कर्नल फर्नांडो अल्बोर्नोज ने बताया कि बैरोस अराना नेशनल बोर्डिंग स्कूल में छात्रों का एक समूह विरोध प्रदर्शन के लिए विस्फोटक उपकरण तैयार कर रहा था, तभी एक उपकरण में विस्फोट हो गया। उन्होंने कहा कि घायल छात्रों को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया और एक शिक्षक को भी स्वास्थ्य संकट के कारण चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता थी। अस्पताल में भर्ती मरीजों की जलने ... Read more

जेईई मेन की जल्द जारी होगी परीक्षा तिथियां 

जयपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से करवाई जाने वाली देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन की परीक्षा तिथियों एवं आवेदन का लाखों स्टूडेंट्स को इंतजार है। गत वर्ष 14 सितम्बर को परीक्षा तिथियां जारी कर दी थी, लेकिन इस वर्ष अभी तक जारी नहीं की है। परीक्षा के पैटर्न में इस वर्ष बदलाव किया गया है। नए पैटर्न में जेईई मेन पेपर के सेक्शन बी में न्यूमेरिकल वैल्यू बेस्ड प्रश्नों में अब 5 प्रश्न ही पूछे जाएंगे। पहले स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में 10 में से 5 न्यूमेरिकल वैल्यू बेस्ड प्रश्नों को चुनकर हल करने का मौका ... Read more

इजरायल ने जबालिया शरणार्थी शिविर को बनाया निशाना,  हमलों में 33 की मौत

गाजा। उत्तरी गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों में सोमवार को कम से कम 33 फिलिस्तीनी मारे गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इजरायली सेना ने जबालिया शरणार्थी शिविर में विस्थापित लोगों को आश्रय देने के लिए बनाये गये एक स्कूल को निशाना बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेना ने कई तोपों के गोले से स्कूल को निशाना बनाने से पहले स्कूल में विस्थापित लोगों को निकासी के लिए इक होने का निर्देश दिया। हमले में महिलाओं और बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। शिविर में ... Read more

मदरसों को बंद करने की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, छात्रों को सरकारी स्कूलों में नहीं किया जाएगा स्थानांतरित

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम का कथित उल्लंघन करने वाले गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों की मान्यता वापस लेने और छात्रों को सरकारी स्कूलों में स्थानांतरित करने से संबंधित राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की ओर से जारी पत्र पर अमल करने पर केंद्र और राज्य सरकारों को रोक लगाने का आदेश दिया। पत्र में राज्यों से गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों के छात्रों को सरकारी स्कूलों में स्थानांतरित करने के लिए कहा गया था।  मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पार्दीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद की याचिका पर यह आदेश ... Read more

राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय और अधिशासी अधिकारी वर्ग फॉर्थ स्वायत्त शासन प्रतियोगी परीक्षा-2022 में पेपर लीक का खुलासा

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन गु्रप (एसओजी) ने राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय और अधिशासी अधिकारी वर्ग फॉर्थ स्वायत्त शासन विभग प्रतियोगी परीक्षा-2022 में पेपर लीक मामले में ब्लूटूथ से नकल करके सरकारी कर्मचारी बने शातिर अभ्यर्थियों समेत 11 को और कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को एसओजी टीम ने रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से इन्हें कोर्ट ने 25 अक्टूबर तक पुलिस रिमाण्ड पर सौंप दिया।  एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर ने 14 मई, 2023 को राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय और अधिशासी अधिकारी वर्ग-फॉर्थ (स्वायत्त शासन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 आयोजित ... Read more