Tag: refugee camp
इजरायल ने जबालिया शरणार्थी शिविर को बनाया निशाना, हमलों में 33 की मौत
गाजा। उत्तरी गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों में सोमवार को कम से कम 33 फिलिस्तीनी मारे गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इजरायली सेना ने जबालिया शरणार्थी शिविर में विस्थापित लोगों को आश्रय देने के लिए बनाये गये एक स्कूल को निशाना बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेना ने कई तोपों के गोले से स्कूल को निशाना बनाने से पहले स्कूल में विस्थापित लोगों को निकासी के लिए इक होने का निर्देश दिया। हमले में महिलाओं और बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। शिविर में ... Read more
इजरायल ने लेबनान में अस्थायी शरणार्थी शिविर पर किया हवाई हमला, 6 लोगों की मौत
बेरूत। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के वर्दानियेह बस्ती में एक अस्थायी शरणार्थी शिविर पर हवाई हमला किया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। बचाव सेवाकर्मी ने कहा कि फिलहाल इस शिविर पर इजरायली हमले के बाद हम 6 शव बरामद करने और 15 घायलों को बचाने में सफल रहे हैं, जिनमें से कई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खोज और बचाव अभियान जारी है, जिसमें कई दर्जन लोग शामिल हैं और जिस स्कूल की इमारत में शरणार्थी रहते थे, वह भारी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। एक अक्टूबर से ... Read more
इजरायल ने शरणार्थी शिविर पर किए हमले, बेंजामिन नेतन्याहू ने दी नागरिकों को चेतावनी
गाजा। इजरायल ने उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर पर हवाई हमले किए है, जिसमें कई फिलिस्तीनी मारे गए हैऔर अन्य घायल हुए है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। हमास-नियंत्रित मंत्रालय ने कहा कि दोनों प्रांतों के बीच जारी संघर्ष में 570 लोग मारे गए और 2,900 अन्य घायल हो गए। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने धमकी दी कि हमास को अब और भयानक परिणाम देखने होंगे। इससे पहले नेतन्याहू ने गाजा के नागरिकों को हमास के सभी स्थलों से दूर जाने की चेतावनी दी थी। संयुक्त राष्ट्र की मानवीय एजेंसी ओसीएचए ने कहा कि राष्ट्र ने ... Read more