Tag: Education Minister Madan Dilawar
शिक्षा विभाग: प्रदेश के 169 स्कूलों में नामांकन नहीं, किया मर्ज
जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदेश पर शिक्षा विभाग ने प्रदेश भर में 190 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों को मर्ज किया है। विभाग ने एक ही परिसर में चलने वाली 21 स्कूलों को निरस्त कर नजदीकी स्कूलों में मर्ज कर दिया है। साथ ही, शून्य नामांकन वाले 169 स्कूलों को निरस्त कर इन स्कूलों को भी नजदीकी स्कूल में मर्ज कर दिया गया है। दिलावर ने कहा है कि कम नामांकन वाले स्कूलों में छात्र संख्या उपलब्ध नहीं होने के कारण आरटीई मापदंडों के अनुसार शिक्षकों के पद मंजूर होने के बावजूद शिक्षक उपलब्ध नहीं हो पाए थे ... Read more
स्मार्ट क्लास से बच्चों को पढ़ाने का बदला तरीका : मदन दिलवार
जयपुर। प्रदेश के 4010 सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को नई 8020 स्मार्ट क्लासेज की सौगात मिल रही है। स्मार्ट क्लासेज में बच्चे नए व रोचक तरीके से अपने विषय पढ़ सकेंगे। ये स्मार्ट क्लास बच्चों के लिए बड़ा खास उपहार है। शिक्षामंत्री मदन दिलवार ने कहा कि राजस्थान में शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए 28050.62 करोड़ रुपए के 507 एमओयू पर हस्ताक्षर हुए है। इससे सरकारी स्कूलों में सोलर सिस्टम, स्मार्ट क्लासरूम, आईसीटी लैब और फर्नीचर सहित अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में डाइनिंग हॉल की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा ... Read more
शिक्षा विभाग ने पहले तबादलों के जारी किए आदेश, फिर किए निरस्त
जयपुर। शिक्षा विभाग में शिक्षकों की तबादला सूची जारी हुई, लेकिन महज कुछ घंटे बाद ही सूची निरस्त कर दी गई। यह सब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के आपस में खींच तान के चलते हुआ है। प्रदेश में तबादलों पर प्रतिबंध के बावजूद शिक्षा विभाग में व्याख्याता और तृतीय श्रेणी शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई। सूची के आउट होने के साथ ही जयपुर तक हलचल हुई, जिसके बाद तत्काल ही तबादला सूची को निरस्त कर दिया गया। शिक्षा निदेशालय की इस तबादला सूची में व्याख्याता और तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादला किए गए, ... Read more