Tag: Education News

Girls Education: इस योजना की मदद से 12वीं तक पढ़ सकेगी आपकी लाडली, जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन | Girls Education, Delhi Schools, Ladli Yojana, Educations Schemes | Patrika News

क्या है लाडली योजना? (What is Ladli Yojana) साल 2008 में लाडली योजना (Ladli Yojana) की शुरुआत दिल्ली में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य था राज्य में बेटियों के जन्म को बढ़ावा देना और उनकी शिक्षा के लिए परिवारों को प्रोत्साहित करना। एक रिपोर्ट की मानें तो इस योजना की मदद से आर्थिक तंगी के कारण बीच में ही पढ़ाई छोड़ने वाली छात्राओं की संख्या भी कमी है। पात्रता (Eligibility For Ladli Yojana) ऐसी बच्चियां जिनका जन्म दिल्ली में हुआ है ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है और पिछले तीन साल से वे ... Read more

Board Results: कौन होते हैं बोर्ड परीक्षा की कॉपी जांचने वाले शिक्षक? जानें नियम | Board Results, UP Board Results, Bihar Board Results | Patrika News

क्या कॉपी जांचने वाले शिक्षक स्कूल में पढ़ाते हैं? (Board Exam Copy Checking Teachers) बोर्ड परीक्षा में कॉपी जांचने वाले शिक्षक (Board Exam Copy Checking Teachers) स्कूल शिक्षक होते हैं और पढ़ाते भी हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद इनकी ड्यूटी कॉपी जांचने में लगाई जाती है और स्कूल के आम कामों के साथ ही ऐसे शिक्षक कॉपी जांचते हैं। जिस समय पर स्कूल की छुट्टियां होती हैं, उसी समय पर बोर्ड की परीक्षाएं होती हैं। ऐसे में स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक भी फ्री रहते हैं और इनमें से कई अनुभवी शिक्षक केंद्र पर जाकर कॉपी जांचने का काम ... Read more

NCERT Survey: बिहार के बच्चे गणित व भाषा में 13 राज्यों से हैं आगे, झारखंड को छोड़ा पीछे | NCERT Survey, bihar students in maths, bihari students topper list | Patrika News

एनसीआरटी की इस सर्वे के मुताबिक, बिहार के विद्यार्थियों की भाषा उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड आदि राज्यों से बेहतर है। वहीं गणित की बात करें तो इसमें बिहार के छात्रों का प्रदर्शन उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, असम, मेघालय, उत्तराखंड और झारखंड से बेहतर है। इस साल झारखंड को बिहार ने छोड़ा पीछे इस सर्वे में यह भी दावा किया गया कि देश के सभी स्कूलों के बच्चों की भाषा और गणित विषय पर पकड़ 2021 के मुकाबले 2023 में मजबूत हुई है। वर्ष 2021 के सर्वे के अनुसार, झारखंड के छात्र भाषा में सबसे आगे थे। वहीं इस बार बिहार ने ... Read more

BPSC Paper Leak: परीक्षा से पहले लीक हुए थे प्रश्न, क्या रद्द होगी टीआरई? | BPSC TRE, BPSC paper Leak, EOU, Teacher Bharti Exam Admit Card | Patrika News

आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) द्वारा हजारीबाग में जांच के द्वारा मिले प्रश्नपत्र और बीपीएससी कार्यालय से लिए गए प्रश्नपत्र का मिलान किया गया, जो हूबहू एक समान पाया गया। यही नहीं पुलिस ने हजारीबाग से करीब 400 परीक्षार्थियों को पकड़ा, जिनके पास पहले से ही BPSC TRE 3.O परीक्षा के प्रश्नपत्र थे। वहीं अब ईओयू इस पूरे मामले की जांच में जुटी है, जिसके बाद रिपोर्ट पेश किया जाएगा। इस रिपोर्ट के आधार पर ही कोई फैसला लिया जाएगा। एडमिट कार्ड पर उत्तर छपे होने का आरोप (BPSC Teacher Bharti Exam Admit Card) बीपीएससी पेपर लीक (BPSC Paper Leak) के ... Read more

गरीब लड़कियों को मुफ्त शिक्षा के साथ-साथ मिलेगी भोजन और आवास की सुविधा, ऐसे करें अप्लाई | Jai Prakesh Narayan Sarvodya Balika Vidyalaya, RTE, Free Education, | Patrika News

भोजन और यूनिफॉर्म की सुविधा (Girl Education) जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रवेश के लिए परीक्षा 20 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। वहीं आवेदन 6 अप्रैल तक कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय में छात्राओं को आवास के साथ-साथ भोजन, स्कूल ड्रेस और पाठ्य पुस्तकें आदि सेवाएं भी मुफ्त में मिलेंगी। लड़कियों की शिक्षा के लिए अन्य योजनाएं आपको बता दें कि देश में लड़कियों की शिक्षा में सुधार लाने के उद्देश्य से इस वक्त कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं में ‘बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), सुकुन्या समृद्धि ... Read more

ICAR 2024: एग्रीकल्चर में करना है B.Sc, B.Tech तो जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन | ICAR 2024, CUET UG 2024, BSc Admission News | Patrika News

ICAR के जरिए किन कोर्स में मिलेगा एडमिशन? एग्रीकल्चर एवं अलाइस साइंसेज बैचलर ऑफ फिशरीज साइंसेज बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर कम्युनिटी साइंस बीएससी (ऑनर्स) फूड न्यूट्रिशन एंड डाइटेक्टिस बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, बीटेक डेरी टेक्नोलॉजी बीटेक फूड टेक्नोलॉजी बीटेक बायोटेक्नोलॉजी जैसे बैचलर डिग्री कैसे मिलेगा प्रवेश? बता दें, इन सभी कोर्स में एडमिशन CUET-UG स्कोर के आधार पर मिलेगा। सीयूईटी (Common University Entrance Test) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसे पास करने के बाद ग्रेजुएशन कोर्स के लिए भारत के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में प्रवेश मिलता है। यह भी पढ़ें इन 5 टिप्स ... Read more

Toughest Exam: दुनिया का सबसे टफ एग्जाम, सफल होने पर आते हैं शादी के प्रपोजल | Toughest Exam Of The World, UPSC, JEE, duniya ka sabse kathin pariksh | Patrika News

तीसरी नंबर की परीक्षा है यूपीएससी (UPSC Toughest Exam) दुनिया के टफ एग्जाम की लिस्ट में यूपीएससी तीसरे नंबर पर है। हर साल करीब 10 लाख छात्र इस परीक्षा में बैठते हैं। लेकिन सफलता का दर बहुत कम है। कठिन परिश्रम के बाद भी कई लोगों का यूपीएससी नहीं निकल पाता है। इस परीक्षा में तीन स्टेज होते हैं, प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू। यह भी पढ़ें UPSC में भूल से भी न चुनें ये ऑप्शनल सब्जेक्ट्स दूसरी नंबर की परीक्षा भी भारत की है (2nd Toughest Exam) कठिन परीक्षा की लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी भारत की परीक्षा हीं ... Read more

Summer Vacation: इस राज्य ने नए सत्र शुरू होने से पहले ही जारी की छुट्टियों की तारीख, यहां देखें | Summer Vacation, Summer Vacation in MP, MP Schools, MP News | Patrika News

कब होंगी छुट्टियां? (Summer Vacation 2024) राज्य एजुकेशन बोर्ड के अनुसार, मध्य प्रदेश में 1 मई से गर्मियों की छुट्टियां होंगी। एक मई से लेकर 15 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। छुट्टियों की तारीख सभी स्कूलों पर सामान्य रूप से लागू होंगी। इसके तहत सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल शामिल हैं। मध्य प्रदेश में गर्मियों की छुट्टी के साथ ही कुछ बड़े त्यौहार की छुट्टियों की घोषणा भी कर दी गई है। दशहरे की छुट्टी 11-13 अक्टूबर के बीच होगी। दीपावली की छुट्टियां 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक रहेंगी। बता दें, ये एक आम जानकारी है। छुट्टियों की पूरी ... Read more

Hydroponic Technique: अब बिना मिट्टी के सब्जी उगाने की तकनीक सीखेंगे स्कूल के बच्चे | Hydroponic Technique, Agriculture In school level, delhi schools | Patrika News

विशेष कार्यशाला में बच्चे सीखेंगे बागवानी (Delhi Schools) समग्र शिक्षा के तहत दिल्ली के 100 स्कूल में हाइड्रोपोनिक सिस्टम स्थापित होगा और कार्यशाला के जरिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। स्कूल में छात्र इस तकनीक को सीख पाएं इसके लिए विशेष कार्यशाला आयोजित होंगी, जिनमें नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। सभी स्कूल में जिलास्तर पर ऑफलाइन कार्यशाला आयोजित की जाएंगी। इसके लिए नोडल प्रभारी तैनात किए जाएंगे। शिक्षकों को अपनी कक्षा के छात्रों के साथ कार्यशाला में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल के मुखिया को हाइड्रोपोनिक सिस्टम के लिए उचित स्थान की तलाश ... Read more

KVS Admission: जानें आपके शहर उत्तर-प्रदेश में केंद्रीय विद्यालय के कितने स्कूल हैं? कैसे मिलेगा एडमिशन? | KVS in UP, KVS In Lucknow, KVS Admission, Facts About KVS in hindi | Patrika News

यूपी में कितने KVS हैं? (KVS In Uttar Pradesh) उत्तर प्रदेश को कई क्षेत्रों में बांटा गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में कुल 44 केंद्रीय विद्यालय हैं। वहीं आगरा में 38 केंद्रीय विद्यालय के स्कूल हैं और वाराणसी में 35 केवीएस है। कैसे मिलेगा एडमिशन? (KVS Admission Process) केंद्रीय विद्यालय में दाखिला पाना बहुत मुश्किल है, इसलिए माता-पिता कोशिश करते हैं कि कक्षा 1 (Class 1 Admission) से ही अपने बच्चों का एडमिशन केवीएस में करा दें। केवीएस एडमिशन फॉर्म (Admission Form) भरने से लेकर चयन प्रक्रिया तक के बीच में छोटी से छोटी गलती होने पर रिजेक्ट कर ... Read more