Tag: emotional video

स्कूल में रहकर पढ़ाई करने वाले इन छोटे बच्चों की दोस्ती बताती है कि कुछ रिश्ते कभी नहीं टूटते, Video कर देगा इमोशनल

एक इंफ्लुएंसर ने गोवा के दो स्कूली बच्चों का एक वीडियो शेयर किया है, जिनकी दोस्ती ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है. सिद्धेश लोकरे (@sidiously_) जिन्होंने इंस्टाग्राम पर क्लिप पोस्ट की, उन्हों ने दो दोस्तों, निश्का और कुणाल का परिचय दिया, जो एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ते हैं. जैसा कि उन्होंने कहा, उनका रिश्ता दिल को छू लेने वाला है. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “मैं गोवा के एक कॉन्वेंट स्कूल में रहने वाले इन दो छोटे बच्चों से मिला. मेरा विश्वास करो, उनकी दोस्ती आपका दिल जीत लेगी.” वीडियो में सिद्धेश कुणाल से पूछते ... Read more

हार्ट ट्रांसप्लांट सर्जरी से पहले 6 साल के बच्चे ने इस तरह जताई खुशी, छू लिया दुनिया भर के लोगों का दिल, इमोशनल कर रहा है वीडियो

6-Year-Old Emotional Reaction Ahead Of Surgery: छह साल के एक लड़के का दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है. वीडियो में बच्चा खुशी-खुशी ऐलान कर रहा है कि, उसे “नया दिल मिल रहा है.” सर्जरी से पहले खुशी से झूमते इस छोटे लड़के का वीडियो लोगों को बड़ी खुशखबरी की तरह लग रहा है. दरअसल, छह वर्षीय जॉन-हेनरी बीते छह महीने से जिंदगी को बचाने वाले हार्ट ट्रांसप्लांट ऑपरेशन का इंतजार कर रहा था. आखिरकार एक डोनर से उसे हार्ट मिलने की पुष्टि हुई. लंबा इंतजार खत्म होने पर खुशी और उत्साह से भरे बच्चे ... Read more

चाट बेचकर अपने परिवार का खर्च चलाता है ये छात्र, Video देख पसीज उठेगा दिल, लोगों ने बढ़ाया मदद का हाथ

चाट बेचकर अपने परिवार का खर्च चलाता है ये छात्र जब आप बड़े हो जाते हैं तो अपने परिवार की मदद करना एक ऐसी चीज़ है जिसका सपना सभी देखते हैं. कड़ी मेहनत करने वाले को दुनिया भर से सराहना मिलती और ऐसे लोगों को सबका समर्थन भी मिलता है. ऐसी कहानियां मानवता की भावना भी जगाती हैं और हमारे सांसारिक जीवन में विश्वास पैदा करती हैं. यह भी पढ़ें ऐसी ही एक घटना पंजाब के जालंधर में 10वीं क्लास के एक लड़के के बारे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. उसकी कहानी कई लोगों को पसंद आई ... Read more

जान जोखिम पर डाल कर बच्चे स्कूल जा रहे हैं, लोगों ने कहा- ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा?

कहते हैं कि देश के बच्चे हमारे भविष्य हैं. यही हमारे देश को संवारेंगे. स्कूल जाएंगे, खूब पढ़ाई करेंगे और देश का नाम रौशन करेंगे. मगर इन बच्चों को पढ़ने ही नहीं दिया जाए तो फिर हम आगे कैसे बढ़ेंगे. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कई बच्चे एक खराब सड़क से गुजर कर स्कूल जा रहे हैं. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि बच्चे दलदल से गुजर कर स्कूल जा रहे हैं. बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.  यह भी पढ़ें ... Read more

शिक्षक की विदाई पर फूट-फूटकर रोये बच्चे, लिपटकर कहा- प्लीज सर, मत जाइये! टीचर भी भावुक हुए

यूं तो आए दिन यूपी के सरकारी विद्यालयों की कमियों की खबर आपने देखी होगी. जहां सरकारी विद्यालय में किस प्रकार अच्छी शिक्षा और विद्यालय में संसाधन ना होने को लेकर लगातार खबरें दिख जाती है. लेकिन इन दिनों चंदौली जनपद में कुछ वीडियो वायरल हो रहा है जो अपने आप में एक नई कहानी बयां करते हैं. किस प्रकार सरकारी स्कूल के बच्चे अपने शिक्षकों को प्यार करते हैं यह शिक्षक के स्थानांतरण के बाद सामने आया. शिक्षक और छात्रों का लगाव कैसा है अपने गुरु की विदाई के दौरान छात्रों ने दिखाया और फफक फफक कर रो पड़े. यह वीडियो सोशल मीडिया में ... Read more