Tag: Gaurikund
बाबा केदार के कपाट कल खुलेंगे, बाबा की पंचमुखी डोली गौरीकुंड से हुई केदारनाथ प्रस्थान
उत्तराखण्ड । गौरीकुंड भगवान श्रीकेदारनाथ की पंचमुखी डोली ने गुरुवार सुबह साढे 8 बजे अपने तीसरे रात्रि पड़ाव गौरामाई मंदिर, गौरीकुंड से श्रीकेदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर गई। आज शाम को डोली धाम पहुंचेगी। जहां शुक्रवार ब्रह्म मुहूर्त में कपाटोद्घटन पश्चात ग्रीष्म काल के लिए बाबा केदार स्थापित रहेंगे। आज पंचमुखी डोली के केदारनाथ प्रस्थान होते समय श्रद्दालुजनों तथा गौरीगांव के स्कूली बच्चों ने बाबा केदार का जय घोष कर पुष्प वर्षा की। केदारनाथ पैदल मार्ग पर जिला प्रशासन, पुलिस, गढवाल मंडल विकास निगम तथा स्थानीय दुकानदारों ने देव डोली का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि श्रीकेदारनाथ धाम के ... Read more