Tag: Government of Uttarakhand

जारी रहेगी फ्री गैस रिफिल योजना, इन जवानों को मिलेगी फ्री बस सेवा, उत्‍तराखंड कैबिनेट में हुए बड़े फैसले, जानें डिटेल

देहरादून. उत्‍तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों के लिए मुख्यमंत्री निशुल्क गैस रिफिल योजना 2027 तक जारी रखने का फैसला किया गया है. इसके साथ ही अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र, शौर्य चक्र प्राप्त भारतीय सैनिकों और उनकी वीरांगनाओं को रोडवेज की बस में निशुल्क यात्रा के लिए बजट अब सीधे परिवहन विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा. ये फैसले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट बैठक में लिए गए हैं. बताया गया है कि सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में नगर निकायों में 2007 से पूर्व सेवानिवृत्त ... Read more

उत्तराखंड में ‘अपणो स्कूल-अपनो प्रमाण’, अब स्कूलों में ही मिलेंगे निवास, जाति व आय प्रमाण पत्र

उत्तराखंड के विद्यालयों में अब ‘अपणो स्कूल, अपणू प्रमाण’. उत्‍तराखंड में स्कूलों में मिलेंगे निवास, आय व जाति प्रमाणपत्र. देहरादून. उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने गुड गवर्नेंस की बड़ी पहल की है. नये निर्देश के अनुसार, ‘अपणो स्कूल, अपणु प्रमाण’ के तहत अब प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इन प्रमाणपत्रों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. उत्तराखंड में 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हजारों छात्र-छात्राओं को स्थायी निवास, जाति और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र विद्यालयों में ही उपलब्ध कराए जाएंगे. उत्तराखंड सीएम के सचिव श्री शैलेश बगोली के ... Read more

School Education: स्कूलों से मिलेगा निवास, जाति, आय और चरित्र प्रमाणपत्र, इन बच्चों को होगा लाभ

देहरादून: School Education: उत्तराखंड सरकार प्रदेश के सभी विद्यालयों में कक्षा 11वीं और 12वीं के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेने के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रमाणपत्र विद्यालय में ही उपलब्ध कराएगी. इस संबंध में प्रदेश के सचिव शैलेश बगोली ने सोमवार को सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 11वीं और 12वीं के छात्रों को स्थायी निवास, जाति, आय, चरित्र, पर्वतीय तथा अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र विद्यालय में ही उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया है. आदेश में कहा गया है कि छात्रों को आवश्यक प्रमाणपत्रों को प्राप्त करने ... Read more

Uttarakhand Chunav: UKD ने जारी किया घोषणापत्र, फ्री बिजली-पानी के साथ किए कई बड़े वादे

देहरादून. उत्तराखंड क्रांति दल (Uttarakhand kranti dal) ने रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. घोषणापत्र manifesto में गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने का वादा यूकेडी ने एक बार फिर जनता से किया है. वहीं उत्तराखंड 2022 में सत्ता में आते ही जनता को फ्री बिजली और पानी देने का वादा भी किया है. इसके अलावा स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर भी रोडमैप बनाया गया है. हेल्थ और एजुकेशन के सेक्टर में जहां प्राइवेटाइजेशन के विरोध में यूकेडी हैं, वहीं राज्य के 30 फीसद स्टूडेंट्स को निशुल्क शिक्षा देने का भी वादा घोषणा पत्र में किया गया है. ... Read more

उत्तराखंड कैबिनेट: नई खेल नीति मंजूर, महिला रसोइयों और PRD जवानों का मानदेय बढ़ाने समेत कई फैसले

देहरादून. उत्तराखंड कैबिनेट (Uttarakhand cabinet) ने मंगलवार को अहम बैठक बुलाकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में नई खेल नीति पर मुहर लगा दी गई है. इसके साथ ही सरकारी स्कूलों में काम करने वाली महिला रसोइयों का मानदेय 2000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह किए जाने का निर्णय लिया गया. कैबिनेट ने पीआरडी जवानों का वेतन बढ़ाकर 2100 रुपये प्रति माह करने की मंजूरी भी दे दी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में आयोजित कैबिनेट ... Read more

Uttarakhand: धामी कैबिनेट का बड़ा ऐलान, विस्थापित बंगालियों के जाति प्रमाणपत्र से हटेगा ‘पूर्वी पाकिस्तान’, पढ़ें अन्‍य फैसले

देहरादून. पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट (Pushkar Singh Dhami Cabinet) ने अगले साल विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Elections) को देखते हुए कई अहम फैसले लिए हैं. सोमवार को एक तरफ उत्तराखंड सरकार ने नगर निकायों में 582 मलिन बस्तियों में रहने वाले करीब आठ लाख व्यक्तियों को राहत देते हुए 2024 तक अतिक्रमण नहीं हटाने का फैसला किया है, तो दूसरी तरफ कैबिनेट ने राज्य में पुनर्वासित बंगाली समुदाय को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. उत्तराखंड सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल के मुताबिक, धामी कैबिनेट ने उधम सिंह नगर जिले में पुनर्वासित बंगाली समुदाय के लोगों के जाति प्रमाण पत्र ... Read more