Tag: hindi Samachar
Uttarakhand News: नेशनल एजुकेशन पॉलिसी इसी महीने होगी लागू, शिक्षा मंत्री रावत ने कहा- बेहतर होगी पढ़ाई
देहरादून. उत्तराखंड में इस साल राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू कर दी जाएगी. शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस मसले पर बात की. रावत ने उन्हें शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 लागू करने के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित भी किया. इस पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने अपनी सहमति दी है. रावत ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, पीएम-श्री योजना सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. देश में उत्तराखंड पहला राज्य है, जहां विद्यालयी शिक्षा में एनईपी को लागू कर दिया गया है. इसकी ... Read more
PHOTOS: बागेश्वर स्कूल हादसे को याद कर शरीर में आज भी पैदा होने लगती है सिहरन; 18 बच्चों की हो गई थी मौत
12 साल पहले बागेश्वर के सुमगढ़ में हुए भूस्खलन में स्कूली बिल्डिंग जमींदोज हो गई थी और वहां पढ़ रहे 18 बच्चे असमय काल का ग्रास बन गए. आपदा के लिहाज से बेहद संवेदनशील सुमगढ़ में आज भी लोग डर के साथ जीने को मजबूर हैं. इस हृदयविदारक हादसे को आज भी यहां के लोग नहीं भूल पाए हैं. हादसे की याद जेहन में आते ही सिहरन पैदा हो जाती है. 18 अगस्त 2010 को इसी जगह पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर का एक हिस्सा ढह गया था और और वहां पढ़ रहे 5 से 10 साल के 18 मासूम ... Read more
Uttarakhand 10th, 12th Result 2021 LIVE: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, 10वीं में 93, 12वीं में 99 फीसदी पास
Uttarakhand (UBSE) Class 10, 12th Result 2021 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन या यूबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जा सकते हैं. बोर्ड को अपनी कक्षा 10, 12 की परीक्षाएं मई के महीने में आयोजित करनी थी. हालांकि, उत्तराखंड सरकार ने COVID-19 महामारी के कारण अपनी कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी.