Tag: Indian Foreign Service

Foreign Secretary विक्रम मिस्री ने संभाला कार्य भार

नई दिल्ली। देश के नये विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने आज यहां अपना कार्यभार ग्रहण किया। मिस्री ने विनय मोहन क्वात्रा का स्थान लिया है जो कल सेवानिवृत्त हो गये। मिस्री अभी तक उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे।  भारतीय विदेश सेवा के 1989 बैच के राजनयिक, मिस्री ने विदेश मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय और यूरोप, अफ्रीका, एशिया और उत्तरी अमेरिका में विभिन्न भारतीय मिशनों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। नई दिल्ली में उनके कार्यों में विदेश मंत्रालय के पाकिस्तान डेस्क पर काम और दो विदेश मंत्रियों (आई.के. गुजराल और प्रणब मुखर्जी) के स्टाफ के रूप में नियुक्ति शामिल है। ... Read more