Tag: Magan Singh Academy
मगन सिंह एकेडमी ने जीता खिताब, अंडर-15 खेलो इंडिया अस्मिता फुटबाल लीग का खिताब जीता
जयपुर। बीकानेर की मगन सिंह राजवी फुटबाल एकेडमी ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में एमजेएएस अजमेर को 11-0 से रौंदते हुए उदयपुर के रॉकवुड स्कूल ग्राउण्ड पर आयोजित अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ की अंडर-15 खेलो इंडिया अस्मिता फुटबाल लीग का खिताब जीत लिया। मगन सिंह राजवी एकेडमी की टीम लीग में अजेय रही। उन्होंने अपने सभी आठ मैच जीते और 24 अंकों के साथ लीग तालिका में शीर्ष पर रही। मंगलवार को दूसरे मुकाबले में जिंक एकेडमी जावर माइंस ने बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी को 3-0 से पराजित किया।