Tag: Maharashtra Cabinet

एकनाथ शिंदे कैबिनेट में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मिला गृह और वित्त मंत्रालय

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य मंत्रिमंडल में नवनियुक्त मंत्रियों के विभागों के आवंटन की घोषणा की. मुख्यमंत्री के पास सामान्य प्रशासन, शहरी विकास, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, सूचना एवं जनसंपर्क, लोक निर्माण (सार्वजनिक परियोजनाएं), परिवहन, विपणन, सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता, राहत एवं पुनर्वास, आपदा प्रबंधन, मृदा एवं जल संरक्षण, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, अल्पसंख्यक और औकाफ का मंत्रालय रहेगा. साथ ही उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास गृह, वित्त और योजना, कानून और न्याय, जल संसाधन और लाभ क्षेत्र विकास, आवास और ऊर्जा के विभाग रहेंगे. अन्य 18 मंत्रियों के खाते इस प्रकार हैं:- 1. राधाकृष्णा विखे पाटिल – राजस्व, पशुपालन ... Read more