Tag: Manish Sisodia

दिल्ली में कल से नहीं चलेंगी मुफ्त योगशाला, सिसोदिया ने लगाया अफसरों को डराने-धमकाने का आरोप

दिल्ली की योगशाला के तहत प्रतिदिन 590 योग कक्षाएं चलाई जा रही हैं. दिल्ली में योगशाला (Dilli Ki Yogshala)को लेकर सियासत तेज हो गई है. उपराज्यपाल से कोई निर्देश नहीं मिलने के कारण राज्य सरकार मंगलवार यानी 1 नवंबर से मुफ्त योगा क्लास को बंद कर रही है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने ट्वीट कर कहा, “यूनिवर्सिटी का बोर्ड चाहता है कि दिल्ली के आम लोगों के लिए योगशाला चले, सरकार ने बजट भी दे रखा है, लेकिन फिर भी अफसरों को डरा-धमकाकर ‘दिल्ली की योगशाला’ बंद करने का आदेश जारी करा दिया गया है. फिलहाल कल ... Read more

‘दिल्ली की योगशाला’ बंद कराने के मामले में BJP पर भड़के सिसोदिया, कल LG से करेंगे मुलाकात

सिसोदिया के मुताबिक 30 सितंबर को दिल्ली की योगशाला कार्यक्रम को बंद करने का फैसला लिया गया. नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (AAP) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की ‘मुफ्त योगा क्लासेज’ (Dilli Ki Yogshala)बंद करने के फैसले से डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) भड़क गए हैं. सिसोदिया ने इससे संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया है. इसके साथ ही सिसोदिया शुक्रवार को इस मामले को लेकर उप-राज्यपाल वीके सक्सेना(VK Saxen) से मिलने जाएंगे. मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘दिल्ली में इनके द्वारा योगा क्लास बंद किए जाने को लेकर कल LG साहिब से मिलूंगा. इसकी फाइल ... Read more

गुजरात के स्कूलों की आलोचना करने पर केंद्रीय मंत्री ने मनीष सिसोदिया पर साधा निशाना

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि दिल्ली के शिक्षा मंत्री को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य का मुख्यमंत्री रहने के दौरान की गयी पहलों पर गौर करना चाहिए तथा उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में लागू करना चाहिए. यह भी पढ़ें सिसोदिया ने मंगलवार को दावा किया था कि गुजरात में 48,000 सरकारी स्कूलों में से 32,000 की हालत खराब है. शिक्षा मंत्री का प्रभार संभालने वाले सिसोदिया ने कहा कि अगर आप सत्ता में आती है तो वह कई शहरों में प्रत्येक चार ... Read more

मनसुख मांडविया ने मनीष सिसोदिया पर कसा तंज, कहा- अध्ययन करके गुजरात गए

मनसुख मांडविया ने मनीष सिसोदिया पर साधा निशाना. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और गुजरात में बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनसुख मांडविया ने मनीष सिसोदिया के पीएम मोदी पर लगाए आरोपों पर पलटवार किया है. मनसुख मांडविया ने प्रधानमंत्री मोदी की स्कूल के अंदर की पुरानी और आज की फोटो शेयर करते हुए कहा, ‘सिसोदिया प्रवेशोत्सव और गुणोत्सव’ का अध्ययन करके गुजरात दौरे पर आएं, दिल्ली में ज़रूर काम आएगा’. यह भी पढ़ें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘सिसोदिया जी, माननीय प्रधानमंत्री जी ने हमेशा ‘सबका प्रयास’ की बात की है. हम हर उस प्रयास को सराहते है, जो देश ... Read more

“मुझे डराए जाने का मकसद”; CBI पूछताछ पर अहमदाबाद रवाना होते वक्त बोले मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने कहा कि CBI और ED का हो रहा दुरुपयोग नई दिल्ली: शराब नीति घोटाले मामले में कल दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से कई घंटे की पूछताछ की गई. सीबीआई की इस पूछताछ के विरोध में आप ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया. मनीष सिसोदिया ने अहमदाबाद के लिए निकलते वक्त कहा कि अब मैं दो दिन के लिए गुजरात जा रहा हूं, पिछले दिनों जब भी मैं गुजरात गया, जिस भी इलाक़े में गया, लोगों ने मुझे बताया दिखाया कि वहां स्कूल की हालत कितनी ख़राब है, गुजरात को आज अच्छे स्कूलों की ज़रूरत है. वहां सब लोग ... Read more

अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को ‘सुपरहीरो अवतार’ में किया पेश तो यूं भन्नाई BJP

विवादास्पद शराब नीति मामले में अपने डिप्टी सीएम से सीबीआई की पूछताछ से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीटर पर सिसोदिया को एक सुपरहीरो दिखाते हुए तस्वीर (इलस्ट्रेशन) पोस्ट की. यह भी पढ़ें इस तस्वीर में मनीष सिसोदिया दिल्ली एजुकेशन मॉडल नाम की एक ढाल पकड़े हुए हैं, जो एक लड़की की पढ़ाई में मदद कर रहे हैं और उनके ऊपर ईडी व सीबीआई नाम के तीर बरस रहे हैं. बिना कैप्शन के इस तस्वीर को लेकर भाजपा अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हो गई है. भाजपा दिल्ली के उपाध्यक्ष सुनील यादव ने इसी से मिलती-जुलती एक और तस्वीर ... Read more

“मुझे गिरफ्तार करने और गुजरात से बाहर रखने की मंशा…” CBI समन पर बोले मनीष सिसोदिया

आबकारी नीति के मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से आज 11 बजे सीबीआई पूछताछ करने जा रही है. घर से निकलने से पहले मनीष सिसोदिया अपनी मां से आशीर्वाद लेते नजर आए. इसके साथ ही सिसोदिया ने ट्वीट किया कि मेरे ख़िलाफ़ एक पूरी तरह से फ़र्ज़ी केस बनाया हुआ है. मेरे घर रेड की, कुछ नहीं मिला, मेरे सारे बैंक लॉकर देखे, कुछ नहीं मिला, मेरे गांव में जाकर  सारी जांच की, कुछ नहीं मिला. ये केस पूरी तरह से फ़र्ज़ी है, लेकिन मेरे जेल जाने से गुजरात का चुनाव प्रचार रुकेगा नहीं. आज हर गुजराती खड़ा हो ... Read more

दिल्ली सरकार के 5 स्कूल टॉप 10 में शामिल, सिसोदिया ने की प्रिंसिपल ट्रेनिंग प्रोग्राम की तारीफ

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली के 5 सरकारी स्कूलों को भारत के शीर्ष 10 सरकारी स्कूलों में स्थान मिला है. यह उपलब्धि राजधानी के विभिन्न संस्थानों के प्रिंसिपलों को ट्रेनिंग देकर संभव हो पायी है. सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने प्रिंसिपलों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम (Training Programmes for Principals) बनाए हैं, ताकि अन्य स्कूल भी इस लिस्ट में शामिल हो सके. बता दें कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पास शिक्षा विभाग भी है. यह भी पढ़ें उपमख्यमंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुये कहा कि एजुकेशन वर्ल्ड की ... Read more

Delhi Government’s New Policy: क्लास 5 से 8वीं के बच्चों को अब नहीं किया जाएगा प्रमोट, खुद ही पास करना होगा एग्जाम

अब क्लास 5 से 8 के बच्चो को प्रमोट नहीं किया जाएगा, खुद ही करनी होगी परीक्षा पास नई दिल्ली: दिल्ली सरकार की नई प्रमोशन पॉलिसी में कहा गया है कि यदि कक्षा 5 और 8 के छात्र वार्षिक परीक्षाओं को पास करने में विफल रहते हैं तो अब उन्हें प्रमोट नहीं किया जाएगा, इसके पहले के ‘नो डिटेंशन’ नियम को हटा दिया गया है. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy Chief Minister Manish Sisodia) ने कहा कि ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ बहुत प्रगतिशील है लेकिन तैयारी की कमी के कारण शिक्षा प्रणाली इसका पूरा फायदा नहीं उठा सकी. उन्होंने कहा कि नए ... Read more

नेता राघव चड्ढा को गिरफ्तार किया जा सकता है : केजरीवाल का दावा

मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि आप के नेताओं को गिरफ्तार करवा कर भाजपा गुजरात में अपनी हार से बचना चाहती है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को गुजरात में पार्टी के राजनीतिक मामलों का सह-प्रभारी नियुक्त जाने के बाद से ही गिरफ्तार करने की तैयारियां की जा रही है. केजरीवाल ने यह नहीं बताया कि कौन-सी एजेंसी चड्ढा को गिरफ्तार करने की कथित योजना पर काम कर रही है और उन पर क्या आरोप हैं. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ... Read more