Tag: Market

बारिश में भीगा कारोबार, अब त्यौहारों में सवरेंगे बाजार

कोटा। जुलाई माह की भारी बारिश ने कोटा के व्यापार को करारा झटका दिया है। खुदरा से लेकर थोक बाजार तक में ग्राहकी बुरी तरह प्रभावित हुई। लगातार  बारिश के कारण बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही कम रही, जिससे अधिकांश दुकानों में बिक्री में 40 से 50 प्रतिशत तक की गिरावट आई। खासकर कपड़ा व्यापार, जूतों-चप्पलों, स्टेशनरी, मिठाई और होलसेल मार्केट में ग्राहकी में भारी गिरावट दर्ज की गई। व्यापारियों का कहना है कि जुलाई महीने में हुई बारिश के कारण ग्राहकों की बाजारों में आवाजाही कम रही, जिससे बिक्री पर सीधा असर पड़ा। हालांकि अब अगस्त में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, ... Read more

गंदगी इतनी कि सब्जी बेचना और खरीदना हो रहा दुश्वार

खानपुर।  एक तरफ जहां स्वच्छता अभियान जोरो शोरो से लगातार जारी है, वहीं दूसरी ओर खानपुर क्षेत्र की सब्जीमंडी में गंदगी के ढेरों व अव्यवस्थाओं के बीच सब्जियों की खरीद फरोख्त की जा रही है। मामला खानपुर कस्बे के अंदर सब्जी मंडी का है, सब्जीमंडी में इतनी गंदगी हो रही हैं कि सब्जी विक्रेताओं का सब्जी बेचना दुश्वार हो रहा है और तो और जो सब्जी खरीदने जब कोई व्यक्ति जाता है उसको भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहां इस समय इतनी बदबू फैल रही है कि सब्जी की खुशबू कम गंदगी की बदबू अधिक आ रही है। ... Read more

कोटा दक्षिण वार्ड 21 – मेन रोड पर फुटकर व्यवसाय से लगता है जाम

कोटा। शहर के व्यस्तम मार्केट में स्थित कोटा दक्षिण वार्ड 21 के हालात साफ-सफाई में ठीक नहीं है। मुख्य रोड व मुख्य मार्केट में तो सफाई प्रतिदिन होती है पर वार्ड की कुछ गालियों में प्रतिदिन झाडू नहीं निकला पाता है और वहीं वार्ड की कुछ गालियो में सफाई नहीं होने  से नालियों का पानी रोड पर ही बहता रहता हैं। जिससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड में बिजली के पैनल बॉक्स खुले पडेÞ हुए हैं और सीसी के बने बड़े डिवाइडर लोगों को दर्द दे रहे हैं।  पार्क की बदहाल स्थिति न्यू कॉलोनी में स्थित वेलफेयर ... Read more

कोटा दक्षिण वार्ड 14 – गंदगी व स्पीड ब्रेकर दे रहे लोगों को दर्द

कोटा। शहर के वार्ड 14 में वैसे तो कुछ हालात ठीक नहीं पर वार्ड के बीच में लगाने वाली सब्जीमंडी ने वार्ड के हालात बदतर कर रखे हैं। वार्ड में रहने वाल महेंद्र कुमार, शाहरूख ने बताया कि हमारे वार्ड में सब्जीमंडी की वजह से अधिकतर गंदगी ही रहती है व पूरे दिनभर बदबू आती है। वहीं वार्ड में स्थित टॉयलेट का बेसिन टूट हुआ है व इसमें पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं सब्जीमंडी में कुछ दुकानों में नालियों का पानी भरा जाता है। स्पीड़ ब्रेकर भी जगह-जगह से टूटे हुए। जिससे उनमें बारिश से हादसा होने का ... Read more

असर खबर का – देवरी के मुख्य बाजार में फिर लगा जाम

देवरी। देवरी कस्बे के मुख्य बाजार में लगने वाला जाम अभी तक भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि अब दो दिनों से पुलिस  समय-समय पर गश्त करके चालानी कार्रवाई भी कर रही है। शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक कुल 12 चालान बनाकर कई लोगों को समझाया गया कि मुख्य मार्ग पर वाहन व्यर्थ खड़े ना करें।  लेकिन मुख्य बाजार का रास्ता संकरा होने के चलते दोनों ओर से आने वाले वाहनों के कारण तुरंत जाम के हालात बन जाते हैं।  हर घंटे लग रहा जामसाथ ही दुकानों के दोनों और खड़ी बाइकों के कारण भी दोनों ... Read more

Cardano के अपग्रेड में रुकावट बन रहे बग्स

इस अपग्रेड से Cardano नेटवर्क पर स्केलिंग की क्षमताएं बढ़ जाएंगी खास बातें Cardano की टीम ने बग्स को ठीक करने का फैसला किया है इस वजह से अपग्रेड में देरी की जा रही है टीम का मानना है कि अपग्रेड को टेस्टनेट पर भेजने के लिए यह जरूरी है ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म Cardano की डिवेलपमेंट टीम ने Vasil Hard Fork के अपग्रेड में कुछ देरी की है. इसका कारण कुछ टेक्निकल बग्स हैं. Cardano की टीम ने इन बग्स को ठीक करने का फैसला किया है. इस वजह से अपग्रेड में देरी की जा रही है. Cardano के ... Read more