Tag: National School Kabaddi

नेशनल स्कूली कबड्डी पहली बार जयपुर में

खेप्र/नवज्योति, जयपुर। 67वीं नेशनल स्कूल अंडर-17 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 3 से 8 जनवरी तक जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में देशभर से पांच सौ से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा (मुख्यालय) जयपुर राजेन्द्र शर्मा हंस और मेजबान विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा अग्रवाल ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) ने पहली बार कबड्डी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी राजस्थान को सौंपी है और इसके आयोजन का जिम्मा निदेशक शिक्षा विभाग की ओर से जयपुर के नाहरी का नाका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ... Read more