Tag: NEET paper leak case

नीट पेपर लीक मामले में तीसरी चार्जशीट : हजारी बाग से चुराया था पेपर, CBI ने 21 को बनाया आरोपी, जानिए पूरी कहानी

नई दिल्‍ली: नीट पेपर लीक मामले (NEET Paper Leak Case) को लेकर सीबीआई (CBI) ने शनिवार को पटना के सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट में सीबीआई ने 21 लोगों को आरोपी बनाया है. तीसरी चार्जशीट 5500 से ज्यादा पेज की है. पेपर लीक मामले में अभी तक कुल 49 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें मुख्य साजिशकर्ता और सॉल्वर्स शामिल हैं. साथ ही अभी तक 40 आरोपियों के खिलाफ तीन चार्जशीट दाखिल की गई है और जांच लगातार जारी है.  तीसरी चार्जशीट में इन 21 लोगों को बनाया आरोपी  क्रम संख्‍या आरोपी  1. राज कुमार ... Read more

NEET UG 2024 SC Hearing: नीट से जुड़ी याचिकाओं पर आज आ सकता है 'सुप्रीम' फैसला

नई दिल्ली: 23 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान नीट परीक्षा को दोबारा आयोजित करने से इंकार कर दिया था. 2 अगस्त यानी आज को सुप्रीम कोर्ट इसपर अपना फैसला सुना सकता है. SC के इस फैसले पर हजारों छात्रों और अभिभावकों की नजरें टिकीं है. इधर, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) का प्रश्न पत्र कथित रूप से लीक होने के मामले में अपना पहला आरोपपत्र दायर किया, जिसमें 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा परीक्षा कराने की मांग को खारिज कर दिया था और ... Read more

NEET Paper Leak Case: सीबीआई ने पहला चार्जशीट किया दायर, 13 लोगों को बनाया आरोपी

नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) का प्रश्न पत्र कथित रूप से लीक होने के मामले में अपना पहला आरोपपत्र दायर किया, जिसमें 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है. अधिकारियों ने बताया कि पटना में विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष दाखिल आरोपपत्र में एजेंसी ने आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, सबूत नष्ट करने आदि सहित भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराएं लगाई हैं. केंद्रीय एजेंसी ने नीतीश कुमार, अमित आनंद, सिकंदर यादवेन्दु, आशुतोष कुमार-1, रोशन कुमार, मनीष प्रकाश, आशुतोष कुमार-2, अखिलेश कुमार, अवधेश कुमार, अनुराग यादव, अभिषेक कुमार, शिवनंदन कुमार और आयुष राज को ... Read more

NEET पेपर लीक मामला : CBI ने सुप्रीम कोर्ट में सीलबंद लिफाफे में दाखिल की जांच रिपोर्ट

NEET पेपर लीक मामले में CBI ने सुप्रीम कोर्ट में सीलबंद लिफाफे में जांच रिपोर्ट गुरुवार को दाखिल कर दी है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में एनटीए ने भी अपना जवाब दाखिल किया था. शिक्षकों द्वारा सीबीआई पर सवाल उठाया जा रहा है कि जब कोई गड़बड़ी हुई ही नहीं है तो हजारी बाग में जला हुआ पेपर क्या है? बता दें कि शिक्षकों का यह सवाल उस रिपोर्ट पर आया है, जिसमें सीबीआई ने बताया है कि पेपर हजारीबाग से चोरी हुए थे.  सीबीआई ने बताया हजारीबाग से चोरी हुए थे पेपर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने स्थापित किया ... Read more

CBI ने पुलिस से लिया लातूर नीट पेपर लीक मामला, गिरफ्तार आरोपियों की हिरासत के लिए अदालत में याचिका

मुंबई: लातूर NEET पेपर लीक मामले (Latur NEET Paper Leak Case) को आखिरकार सीबीआई ने अपने हाथ में ले लिया है. सीबीआई की एक टीम आज लातूर पहुंची, जहां उसने लातूर पुलिस से दस्तावेज लिए और अदालत में गिरफ्तार आरोपी जलील पठान और संजय जाधव की हिरासत के लिए अर्जी दाखिल की है. इस अर्जी पर कल सुनवाई होनी है. इस बीच केस सीबीआई को दिए जाने पर बचाव पक्ष के वकील बलवंतराव जाधव ने दावा किया कि लातूर पेपर लीक केस का दिल्ली से कोई कनेक्शन नहीं है. जाधव ने कहा कि अब सीबीआई जांच कर रही है, लेकिन ... Read more

NEET-UG exam case: Jharkhand’s Hazaribag district coordinator among 2 more arrested | Mint

NEET-UG exam case: A day after the Central Bureau of Investigation (CBI) arrested two people in connection with its probe into the NEET-UG paper leak, Jharkhand’s Hazaribagh district coordinator was among two more arrested on 28 June, reported news agency PTI. According to details, the CBI officials arrested the principal and vice principal of Oasis School in Jharkhand’s Hazaribagh. The principal has been identified as Ehsanul Haque, who was made the city coordinator of Hazaribagh for the medical entrance exam conducted by the National Testing Agency (NTA) on 5 May. CBI officials said Vice Principal Imtiaz Alam was designated as ... Read more

NTA के दफ्तर में घुस गए NSUI कार्यकर्ता, फिर अंदर से लगा लिया ताला

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक का विरोध कर रहे NSUI कार्यकर्ता NTA बिल्डिंग के अंदर घुस गए हैं. पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है.NSUI कार्यकर्ताओं ने NAT के भवन के मेट गेट पर लाता भी लगा दिया है. प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की. लेकिन वो नहीं माने और अंदर घुस गए. कार्यालय के बाहर के दृश्यों में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की भीड़ पेड़ों से घिरी गली से होते हुए एनटीए भवन की ओर मार्च करती हुई दिखाई दे रही है और वे अंदर घुसकर चिल्ला रहे हैं. #BREAKING : NTA की बिल्डिंग में घुसे NSUI ... Read more

NEET यूजी पेपर लीक रैकेट का भंडाफोड़, NDTV पर सबसे बड़ा खुलासा, हजारीबाग, रांची से पटना तक

नई दिल्‍ली: नीट पेपर लीक मामले (NEET Paper Leak Case) में लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं. इस केस की सबसे पहले जांच शुरू करने वाली बिहार की आर्थिक अपराध शाखा ने अभी तक की जांच में जो खुलासा किया है, NDTV इंडिया के पास उसकी एक्सक्लूसिव जानकारी है, जो हम अब आपको सिलसिलेवार देने जा रहे हैं. आपको बता दें कि यह पूरा रैकेट झारखंड से लेकर बिहार के बीच फैला हुआ था. पेपर रांची से हजारीबाग के बीच लीक हुआ, फिर पटना गया और वहां बंटा. पेपर लीक में इंटर स्टेट गैंग काम कर रहा था.  NEET पेपर ... Read more

NDTV ग्राउंड रिपोर्ट : NEET पेपर लीक मामले के आरोपी के घर लटका ताला… कुछ भी बोलने से बच रहे पड़ोसी

पटना: नीट पेपर लीक मामले (NEET Paper Leak Case) को लेकर हर गुजरते दिन के साथ नए खुलासे हो रहे हैं. नीट परीक्षा (NEET Exam) मामले को लेकर समस्तीपुर के परीक्षार्थी अनुराग यादव का नाम खबरों में है. NDTV की टीम अनुराग के घर हसनपुर थाना क्षेत्र के परिदह गांव पहुंची. हालांकि अनुराग के घर पर कोई मौजूद नहीं था. उसके घर पर ताला लटका हुआ मिला. वहीं घर के आसपास और बगल के लोग भी कुछ बोलने से बचते रहे. अनुराग ने कबूल किया है कि नीट यूजी परीक्षा के ठीक एक रात पहले उसके पास नीट परीक्षा का प्रश्‍नपत्र आ ... Read more

Rahul Gandhi Press Conference: नीट का पेपर लीक हुआ, मोदी ने रूस-यूक्रेन की वार रूकवा दी लेकिन पेपरलीक नहीं रोक पाए

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एआईसीसी मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में पेपरलीक एक बड़ी समस्या बन गई है। नीट का भी पेपरलीक हुआ है। देश के युवाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। पेपरलीक को मोदी रोक नहीं पा रहे है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।  राहुल गांधी ने आगे प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि एजुकेशन सिस्टम में बीजेपी का कब्जा हो गया है। हम संसद सत्र में पेपरलीक का मुद्दा उठायेंगे। हर परीक्षा में धांधली हो रही ... Read more