Tag: Paper went viral
पेपर हुआ वॉयरल: दसवीं की सामाजिक विज्ञान और संस्कृत की परीक्षा रद्द
चूरू। समान परीक्षा योजना के तहत जिले में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा की 10वीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान और संस्कृत की परीक्षा रद्द कर दी है। सामाजिक विज्ञान का पेपर सोमवार को होना था। इसके अलावा संस्कृत की परीक्षा 20 दिसम्बर को होनी थी, मगर रविवार को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसको लेकर सोमवार को परीक्षा से पहले जब शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने वायरल पेपर का असली पेपर से मिलान किया तब दोनों पेपर हुबहू मिले। इसके चलते सामाजिक विज्ञान व संस्कृत की परीक्षा रद्द कर दी गयी है। ... Read more