Tag: physical education teacher

प्रदेश के 100 स्कूलों के 132 शारीरिक शिक्षा शिक्षक को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। प्रदेश के 100 स्कूलों के 132 शारीरिक शिक्षकों को शिक्षा विभाग विशेष प्रशिक्षण देगा। इससे सरकारी स्कूलों में खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए बेहतर पहल की जाएगी और स्कूलों को गोलपोस्ट तथा पेशेवर-ग्रेड फुटबॉल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश के स्कूलों में खेलकूद को बढ़ावा देने और खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग और स्टेयर्स फाउंडेशन (राष्ट्रीय खेल संवर्धन संगठन-एनएसपीओ के सहयोग और आईटीसी के सौजन्य से) प्रदेश में बाउंस ऑफ जॉय कार्यक्रम की एक अभिनव पहल की है। इसमें प्रदेश के स्कूलों में खेलों के माध्यम से समग्र विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। ... Read more