Tag: pithoragarh news
पिथौरागढ़ की गलियों में ये कैसा विकास? रास्ता खोद बिछाई सीवर लाइन, फिर मुंह फेर लिया
रिपोर्ट- हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में इन दिनों शहरी इलाकों को सीवर लाइन से जोड़ने के लिए जल निगम द्वारा शहर के आंतरिक मार्गों में सीवर लाइन बिछाई जा रही है. वैसे तो यह कदम जनता को राहत देने वाला है लेकिन पिथौरागढ़ जिले में यह उल्टा साबित हो रहा है. सीवर लाइन बिछाने के बाद यहां के स्थानीय लोगों को आफतों के दौर से गुजरना पड़ रहा है. मामला पिथौरागढ़ की केदार कॉलोनी का है, जहां हजारों की संख्या में जनसंख्या निवास करती है. इस कॉलोनी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को सीवर लाइन बिछाने के ... Read more
Weather Update: पिथौरागढ़ में ऐसा रहा भारी बारिश के अलर्ट का असर, कहीं पुल टूटा तो कहीं भूस्खलन से रोड हुए बंद
रिपोर्ट- हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए नैनीताल और पौड़ी में रेड अलर्ट, तो आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जिले पिथौरागढ़ (Pithoragarh Rain) में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. इसको लेकर शनिवार को अलर्ट के पहले दिन पिथौरागढ़ जिले में दिनभर बादल बरसते रहे और मुनस्यारी के इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली. जिसका असर ये हुआ कि पिथौरागढ़-थल- मुनस्यारी मार्ग बिर्थी फॉल के पास दौलीगाड़ में बना पुल उफनाए नाले से टूट गया. इसके बाद अब थल-मुनस्यारी मार्ग पर आवाजाही पूरी तरीके से बंद हो गई है. मुनस्यारी आए ... Read more