Tag: police
मां, मां… 6 घंटे तक वार्ड में पड़ी थी लाश, सोता समझ जगाने की कोशिश करती रही 2 साल की बेटी
शबाना के दोनों बच्चों को अब उनकी नानी और मामा संभाल रहे हैं. राजस्थान के टोंक जिले में सरकारी अस्पताल की लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां दो बच्चे अपनी मां की लाश के पास 6 घंटे तक बैठे रहे. 2 साल की बेटी मां को सोता हुआ समझ कर बार-बार चादर हटाकर उठाने की कोशिश करती रही. उसी बेड पर मां के शव के पास 3 महीने का बेटा अठखेलियां करता रहा. दोनों इस बात से अनजान थे कि अब उनकी मां इस दुनिया में नहीं रही. जिस बेड पर 20 साल की विवाहिता की लाश पड़ी थी, ... Read more
त्रिपुरा: सेवा में वापसी की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान तीन बर्खास्त शिक्षक घायल
अगरतला: त्रिपुरा में सोमवार को सर्किट हाउस के निकट प्रदर्शनकारियों को अवरोधक (बैरिकेड) तोड़ने से रोकने और तितर-बितर करने के मकसद से पानी की बौछारों के इस्तेमाल के दौरान तीन शिक्षक घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी.
बता दें कि नौकरी में अपनी तत्काल बहाली की मांग को लेकर ‘विधानसभा अभियान’ में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में बर्खास्त शिक्षक यहां रवींद्र सतबार्शिकी भवन के सामने जमा हो गए. पश्चिम क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक शंकर देबनाथ ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “प्रदर्शनकारियों ने सर्किट हाउस के पास पुलिस द्वारा लगाये गये अवरोधक (बैरिकेड) को तोड़ने के प्रयास किए, ... Read more
बच्चों को फ्री शिक्षा देकर ‘हीरो’ बना ये पुलिसवाला, ड्यूटी के बाद शिक्षा की अलख जगाते हैं विकास कुमार
ड्यूटी के बाद बच्चों को शिक्षा देने वाले UP Police के कांस्टेबल की हो रही चर्चा UP Bijnor Police Constable Vikas Kumar: ऐसे बहुत कम ही लोग होते हैं जो अपने सीमित समय और संसाधनों का इस्तेमाल समाज को बेहतर बनाने के लिए करते हैं, मगर ऐसे कुछ एक लोग भी बाकियों के लिए मिसाल बन जाते हैं. उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक पुलिसकर्मी लोगों के लिए मिसाल बन रहा है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, पुलिस कांस्टेबल विकास कुमार ने ज्वाइनिंग के बाद से ही छात्रों को मुफ्त में ... Read more