Tag: problems of villagers
एक अदद सड़क को मोहताज राजधानी देहरादून का यह गांव! डोली…कंधे के सहारे ग्रामीणों का जीवन
हिना आज़मी/देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मुख्य शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सरकार प्रयास करती रहती है लेकिन राजधानी की एक ग्राम पंचायत ऐसी भी है, जहां गाड़ियों को चलाना तो दूर पैदल चलने के लिए भी सड़क नहीं है. सुनीर गांव में आजादी के 76 साल बाद भी लोग सड़क से वंचित हैं. चकराता ब्लॉक की समाजसेवी बचाना शर्मा ने बताया कि चकराता ब्लॉक के अंतर्गत इस गांव में कई समस्याएं हैं लेकिन सबसे बड़ी समस्या सड़क का न होना है. यहां के किसान अपनी सब्जियों को मुख्य बाजार में ज्यादा लागत से ले जाते हैं ... Read more