Tag: rajasthan election

कल के मतदान की पूरे दिन की तस्वीर, कहां क्या घटा राजस्थान में

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव में शनिवार को हुए मतदान के दौरान धौलपुर के बाड़ी और फतेहपुर शेखावाटी में पथराव, लाठीचार्ज और फायरिंग की घटनाएं हुई। प्रदेश के कई मतदान केन्द्रों पर फर्जी वोटिंग को लेकर प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। कई मतदान केंद्रों पर हंगामा भी हुआ। यहां पहुंची खबरों के अनुसार सीकर जिले की फतेहपुर शेखावाटी कस्बे में दोपहर को बोचीवाल भवन स्थित मतदान केन्द्र पर फर्जी मतदान को लेकर दो गुट भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से भी कुछ असामाजिक तत्व उलझ गए और पुलिस पर पथराव कर ... Read more

1.3 किमी लम्बा रोड शो, 50 मिनट में तय हुई दूरी, 40 जगह हुआ स्वागत

अजमेर। रोड शो के बाद प्रत्येक व्यक्ति अपने मिलने वाले 50-50 लोगों को फोन करेगा और 25 नवम्बर को कमल के फूल को वोट देने के लिए कहेगा। तब ही राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी। यह बात केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार शाम रोड शो के शुरुआत में कही। सेन्ट एन्सलम स्कूल के बाहर से गांधी भवन चौराहे तक रोड शो में अमित शाह के रथ ने 50 मिनट में 1.3 किमी दूरी तय की। इस दौरान लगभग 40 जगह फूल, ढोल और डीजे से रोड शो का स्वागत किया गया। उनके रोड शो ने भाजपा के ... Read more