Tag: Rajasthan University
न्यायालय से शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों को मिली बड़ी राहत
जयपुर। उच्च न्यायालय ने राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालयों का बिना कारण निरीक्षण किए जाने पर रोक लगाकर प्रदेश के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों को बड़ी राहत दी हैं। न्यायालय की एकल पीठ के न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेंद्र कुमार गोयल ने फेडरेशन ऑफ राजस्थान टीचर एजुकेशन कालेज के सचिव डा प्रभात शर्मा की याचिका पर यह आदेश दिए। न्यायालय ने विश्वविद्यालय द्वारा सभी महाविद्यालयों का बिना कारण निरीक्षण किए जाने को रोक दिया है केवल कुछ बिंदुओं को और वो भी आवश्यक होने पर ही या उन बिंदुओं में कोई शिकायत होने पर ही उन्हीं महाविद्यालयों का निरीक्षण कर सकती है। महाविद्यालयों को ... Read more
आरयू में अंडर ग्रेजुएशन कोर्सेज में सेमेस्टर सिस्टम के तहत होंगे एग्जाम
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में पहली बार अंडर ग्रेजुएशन कोर्सेज में सेमेस्टर सिस्टम के तहत परीक्षाएं होंगी, जिसमें करीब 80 हजार रेगुलर और 65 हजार से 70 हजार नॉन कॉलेजिएट छात्र भाग लेंगे। आरयू के संघटक और सम्बद्ध कॉलेजों में जनवरी के पहले सप्ताह में पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी। विश्वविद्यालय का शेड्यूल नई एजुकेशन पॉलिसी के प्रावधानों के तहत करीब एक महीना देरी से चल रहा है। आरयू प्रशासन का दावा है कि सेकंड सेमेस्टर की परीक्षाएं एनईपी के प्रावधानों के तहत ही होंगी। विश्वविद्यालय में राज्यपाल और सरकार की ओर से मिले निर्देशों के तहत इस सत्र ... Read more