Tag: rally
बंगाल : स्कूलों में शिक्षक-कर्मचारी भर्ती घोटाले का विरोध, कोलकाता में निकली रैली
कोलकाता में शिक्षक कर्मचारी भर्ती घोटाले के विरोध में रैली निकाली गई. कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों की भर्ती में कथित गड़बड़ियों (Teacher-staff recruitment scam) का विरोध हो रहा है. भर्ती में घोटाले के विरोध में वामपंथी बुद्धिजीवियों और अलग-अलग पेशों से जुड़े लोगों ने सोमवार को कोलकाता में रैली निकाली. रैली एस्प्लेनेड से शुरू हुई और करीब एक किलोमीटर दूर मेयो रोड पर गांधी की प्रतिमा के सामने समाप्त हुई. गांधी प्रतिमा स्थल पर पात्र उम्मीदवारों को नौकरी देने की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है. ... Read more
हैदराबाद में बीजेपी के बड़े समागम के जबाव में केसीआर का शक्ति प्रदर्शन
हैदराबाद में सड़कों पर बीजेपी और टीआरएस के बीच पोस्टर वॉर दिखाई दे रहा है. हैदराबाद: तेलंगाना (Telangana) की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) आज दो बड़े शक्ति प्रदर्शनों की साक्षी बनेगी. हैदराबाद में जहां बीजेपी (BJP) अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो बैठकें कर रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शामिल होंगे, वहीं सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) के समर्थन में एक रैली का आयोजन किया है. यह भी पढ़ें यशवंत सिन्हा की अगवानी टीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K Chandrashekar Rao) करेंगे. ... Read more