Tag: ranking issue
शिक्षा विभाग ने जारी की जिला रैंकिंग
जयपुर। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् की ओर से फरवरी महीने की शिक्षा रैंकिंग जारी की गई है। इसमें जयपुर जिला प्रदेश में 33वें स्थान पर रहकर सबसे फिसड्डी रैंक हासिल की है, जिसमें इस बार 27.42 अंक हासिल किए है। धौलपुर जिले में 46.53 अंक हासिल पर प्रदेश में तीसरे नंबर पर अपना स्थान बनाने में सफलता हासिल की है। पहले नम्बर पर कोटा ने 52.97 अंकों के साथ स्थान बनाया है। वहीं दूसरे स्थान पर डूंगरपुर ने 50.30 अंकों का स्कोर प्राप्त किया है। इसके साथ ही बासंवाड़ा 32वें स्थान पर हरा है, जिसने 28.63 अंक प्राप्त किए है।