Tag: Rashmi Uppal
लखनऊ घराने की नृत्यांगना रश्मि उप्पल ने जयपुर में कथक नृत्य से बांधा समां, स्टूडेंट्स ने भी ताल से ताल मिलाई
जयपुर। महात्मा ज्योति राव फुले विश्वविद्यालय जयपुर के सोडाला कैम्पस में आज स्टूडेेंट्स को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से कथक नृत्य और कार्यशाला का आयोजन किया गया। एंबेसी मिलेनियम सीनियर सैकंडरी स्कूल सोडाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ घराने की नृत्यांगना रश्मि उप्पल ने अलग-अलग राग पर आधारित बंदिश पर कथक कर स्टूडेंट्स को मंत्रमुग्ध कर दिया। गणेश वंदना के साथ रश्मि ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। प्रथम पूज्य को नमन करने के बाद गुरुवे नमः पर शानदार कथक पेश किया। श्रृंगार रस से ओत-प्रोत बंदिश पर रश्मि उप्पल ने बेहतर आंगिक अभिनय और फुटवर्क ... Read more